फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Another Threatening Email Received, Bomb Squad Deployed After Threat to Blow Up The Palace School

Jaipur: फिर मिला धमकी भरा ईमेल, द पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी, बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

Mon, 16 Jun 2025 03:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 03:26 PM IST
सार

जयपुर में द पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। स्कूल की आईडी पर आए इस ईमेल के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्कूल खाली करवा दिया। बहरहाल मौके पर डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता तैनात है।

विज्ञापन
Jaipur: Another Threatening Email Received, Bomb Squad Deployed After Threat to Blow Up The Palace School
द पैलेस स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में एक बार फिर शहर के बीचों-बीच जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह स्कूल की मेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल देखने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आनन-फानन में स्कूल खाली कराया गया और मौके पर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया।
विज्ञापन


मामला करीब सुबह 11 बजे का है, जब स्कूल प्रशासन की नजर मेल पर पड़ी। मेल रविवार को ही आया था, लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। सोमवार को मेल देखते ही माणक चौक थाने और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल फोर्स की टीमें स्कूल पहुंचीं और पूरे कैंपस को घेर लिया गया।
विज्ञापन


बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने तुरंत स्कूल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर बच्चों, स्टाफ और टीचर्स को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्कूल परिसर को पूरी तरह खाली करवा कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक मेल में सीधे तौर पर धमकी दी गई है कि स्कूल को बम से उड़ाया जाएगा। हालांकि मेल किसने भेजा और कहां से भेजा, इसकी जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Alwar News: नशे में धुत दामाद ने सास की हत्या की, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी की तलाश जारी

नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला

यह कोई पहला मौका नहीं है जब जयपुर में इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले महीने 30 मई को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और दो कोर्ट परिसरों, जयपुर मेट्रो कोर्ट और फैमिली कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। फैमिली कोर्ट को करीब चार घंटे तक खंगाला गया, जबकि मेट्रो कोर्ट की जांच के बाद परिसर को सुरक्षित बताया गया था।

इससे पहले 13, 12 और 8 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। 13 मई को आए मेल में तो बम धमाके की चेतावनी के साथ ही एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी जोड़ी गई थी।

वहीं 9 मई को जयपुर मेट्रो को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ऑपरेशन सिंदूर के नाम से आए मेल में स्टेशन और ट्रेन दोनों को उड़ाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में जांच में कुछ नहीं मिला।


लगातार मिल रही धमकियों से जयपुर में साइबर टेरेरिज्म की आशंका गहरा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सभी धमकियां ईमेल के जरिए दी जा रही हैं, जो किसी खास नेटवर्क या गैंग का हिस्सा हो सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटीएस और साइबर क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है।

फिलहाल दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच पूरी होने तक स्कूल को सील रखा जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आज का सत्र स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed