फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Accident: School bus and jeep collide in Chaumun, more than six school children injured

Jaipur Accident: चौमूं में स्कूल बस और जीप की भिड़ंत, छह से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल; ऐसे हुआ हादसा

Sat, 17 May 2025 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 May 2025 05:44 PM IST
सार

Accident News: बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

जयपुर ग्रामीण के चौमूं क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक निजी स्कूल की बस और एक जीप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा जयरामपुरा के पास मोहन बाड़ी क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चौमूं स्थित एक निजी स्कूल की थी। पुलिस अब हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: बाड़मेर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, आग उगल रहा सूरज; तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस    
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चौमूं क्षेत्र में यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी एक स्कूल बस हादसे में एक छात्रा की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से स्कूल बसों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed