फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: ACB arrested Assistant Accountant taking Desi Ghee as bribe

Jaipur: रिश्वत में देसी घी लेते सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार, रिकार्ड में कमी न निकालने की एवज में मांगी थी घूस

Thu, 08 Aug 2024 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

एसीबी झालवाड़ टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार खींची को पांच हजार रुपये और आठ किलो देशी घी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jaipur: ACB arrested Assistant Accountant taking Desi Ghee as bribe
रिश्वत मामले में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की झालावाड़ टीम ने बुधवार देर रात को कार्रवाई करते हुए कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा-सेकंड) राजस्थान जयपुर के सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार खींची को परिवादी से पांच हजार रुपये और आठ किलो देशी घी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी गौशाला में आई ऑडिट पार्टी द्वारा रिकार्ड में कमी न निकालने की एवज में कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा-सैंकड) राजस्थान जयपुर के सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार खींची की ओर से 25 हजार रुपये और दस किलो देसी घी रिश्वत के रूप में मांग कर रहा है। इस पर एसीबी झालवाड़ टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार खींची को पांच हजार रुपये और आठ किलो देशी घी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed