फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: 2 tractor thieves caught from Srinagar near Ajmer, police chased them for 150 kilometers and arrested

Jaipur : अजमेर के पास श्रीनगर से पकड़े गए दो ट्रैक्टर चोर, पुलिस ने डेढ़ सौ किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया

Tue, 23 Jul 2024 10:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 10:57 AM IST
सार

जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दो ट्रैक्टर चोरों को डेढ़ सौ किमी दूर अजमेर के पास श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दो दिन पहले हरमाड़ा थाना इलाके से ट्रैक्टर चुराकर ले गए थे। चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Jaipur: 2 tractor thieves caught from Srinagar near Ajmer, police chased them for 150 kilometers and arrested
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरमाड़ा थाना पुलिस ने डेढ़ सौ किलोमीटर पीछा कर ट्रैक्टर चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित बुडानिया ने बताया कि हरमाड़ा थाना पुलिस ने कल ट्रैक्टर चोरी करने वाले राजेंद्र उर्फ पूर्ण (19) निवासी मांडल, भीलवाड़ा और भैरु सिंह (27) निवासी बानेडा जिला शाहपुरा को अजमेर के नजदीक श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश 20 जुलाई को हरमाड़ा थाना इलाके में बीरबलराम सैनी का ट्रैक्टर चोरी कर ले गए थे। 
विज्ञापन


चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि आरोपी अजमेर की तरफ ट्रैक्टर लेकर गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर चोरों को डेढ़ सौ किलोमीटर तक पीछा कर अजमेर के नजदीक श्रीनगर के पास डिटेन किया और हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed