{"_id":"66b6e30008729cdb71046b2d","slug":"jaipur-1-5-crore-stolen-during-the-blessing-ceremony-a-minor-stole-the-groom-s-mother-s-bag-in-hotel-hyatt-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur : आशीर्वाद समारोह के दौरान डेढ़ करोड़ की चोरी, होटल हयात में नाबालिग ने दूल्हे की मां का बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur : आशीर्वाद समारोह के दौरान डेढ़ करोड़ की चोरी, होटल हयात में नाबालिग ने दूल्हे की मां का बैग उड़ाया
Sat, 10 Aug 2024 09:18 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:18 AM IST
सार
जयपुर के मुहाना क्षेत्र में होटल हयात में शादी समारोह के दौरान करीब डेढ़ करोड़ की चोरी का मामला सामने आया है। मात्र एक मिनट के भीतर एक नाबालिग बच्चा दूल्हे की मां का ज्वेलरी और कैश भरा बैग लेकर चंपत हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथी की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयपुर के होटल हयात में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए तेलंगाना से आए एक मेडिकल व्यवसायी के बेटे के आशीर्वाद समारोह के दौरान एक 14 साल का नाबालिग दूल्हे की मां का रुपयों और गहनों से भरा बैग लेकर रफू चक्कर हो गया। सिर्फ एक मिनट के भीतर हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सायबराबाद, तेलंगाना के रहने वाले नरेश कुमार गुप्ता के बेटे की शादी वहीं की एक लड़की से तय हुई थी लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों परिवारों ने जयपुर के हयात होटल में बुकिंग करवाई थी। 8 अगस्त को दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग आशीर्वाद समारोह में मौजूद थे। इसी दौरान मौका पाकर एक नाबालिग ने दूल्हे की मां के पास रखा सफेद रंग का बैग उठा लिया और वहां से चंपत हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नाबालिग और उसका साथ बारात में चल रहे हाथी के साथ होटल के अंदर पहुंचे थे और बैग पकड़े हुए लोगों की रैकी कर रहे थे। मौका मिलते ही नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया और दूल्हे की मां का बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के होटल से निकलने का रूट चार्ट बनाया है और उसी को ध्यान में रखते हुए नाबालिग और उसके साथी की तलाश कर रही है।