फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ishant will get treatment under Chiranjeevi Health Insurance Scheme

Jaipur: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित इशांत को मिलेगा नया जीवन; जनसुनवाई के दौरान CM ने इलाज के दिए निर्देश

Fri, 18 Aug 2023 07:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Aug 2023 07:51 AM IST
सार

12 साल के इशांत को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से मिलेगा नया जीवन, जयपुर और जयपुर ग्रामीण जिले के 112 फरियादियों की हुई सुनवाई। आठ प्रकरणों का मौके पर ही सीएम ने किया निपटारा।

विज्ञापन
Ishant will get treatment under Chiranjeevi Health Insurance Scheme
जनसुनवाई के दौरान लोगों की फरियाद सुनते सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चौमूं के उदयपुरिया निवासी 12 वर्षीय इशांत को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए नया जीवन मिलेगा। इशांत ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज का खर्च उठाने में इशांत का परिवार सक्षम नहीं है।

विज्ञापन


जयपुर ज़िला परिषद सभागार में गुरुवार को हुई जनसुनवाई के कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों को जल्द से जल्द टीआईडी जनरेट कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत इशांत के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


आठ प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निस्तारण
इस दौरान जयपुर और जयपुर ग्रामीण का जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) दिनेश कुमार ने 112 फरियादियों के परिवाद सुने, जिनमें से 8 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य प्रकरणों में भी जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) भगवत सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबु सूफीयान चौहान सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed