फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Inspector son killed a young man by hitting him on the head with a bat.

खौफनाक: CM की सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने की हत्या, बल्ले से शराबी के सिर पर किया वार

Thu, 04 Apr 2024 11:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Apr 2024 11:29 AM IST
सार

Jaipur: जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में देर रात शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक की इंस्पेक्टर के बेटे ने बल्ले से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Inspector son killed a young man by hitting him on the head with a bat.
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करणी विहार थाना इलाके में देर रात सीएम सिक्योरिटी में तैनात एक इंस्पेक्टर के बेटे ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी क्षितिज के पिता प्रशांत शर्मा सीएम सिक्योरिटी में तैनात है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में मृतक पार्क के पास से गुजरता नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी ने उस पर बल्ले से हमला कर दिया। फुटेज में हमले के दौरान आरोपी के पिता भी नजर आ रहे है। इसके बाद घायल को कार में डालकर ले जाते नजर आ रहे है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जगदम्बा नगर निवासी 35 वर्षीय मोहन लाल पुत्र मुन्ना लाल रजनी विहार में सब्जी का ठेला लगाता है। मोहन नशे का भी आदी बताया जा रहा है। मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह शराब पीकर रजनी विहार में पार्क के सामने उत्पात मचा रहा था। इस पर मोहन पास में रहने वाले क्षितिज शर्मा से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद  क्षितिज शर्मा अपने मकान में गया और वहां से बल्ला लेकर आया और मोहन पर सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे मोहन लाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपी का पिता भी घटनास्थल पर मौजूद था। हमले के बाद आरोपी के परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में कामिनी पत्नी मुन्ना लाल ने मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


रात 10:30 की घटना
थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जगदम्बा नगर निवासी 35 वर्षीय मोहन पुत्र मुन्ना लाल ने रजनी विहार में ठेला लगा रखा था। रात करीब 10.30 बजे मोहन शराब के नशे में रजनी विहार में पार्क के सामने से गुजर रहा था। गुजरने के दौरान वह गाली-गलौज कर रहा था। इस पर उसकी क्षितिज से कहासुनी हो गई। इस पर क्षितिज ने बल्ले से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था, बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed