फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Indigo Flight Makes Emergency Landing in Jaipur Due to Technical Fault, Still Not Repaired Overnight

इंडिगो की उड़ान तकनीकी खराबी के चलते जयपुर उतरी, रात भर से ठीक नहीं हुई

Fri, 29 Aug 2025 11:54 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 29 Aug 2025 11:54 AM IST
सार

देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट रात भर से जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ी है

विज्ञापन
Indigo Flight Makes Emergency Landing in Jaipur Due to Technical Fault, Still Not Repaired Overnight
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI

विस्तार

देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-423 को तकनीकी खराबी के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने स्थिति देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से तुरंत लैंडिंग की अनुमति मांगी। फ्लाइट शाम 7:28 बजे जयपुर में उतरी। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट रात भर ठीक नहीं हो सकी और अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ी है।इंडिगो के इंजीनियर और एयरपोर्ट स्टाफ तकनीकी खराबी ठीक करने में लगे हैं। फ्लाइट में सवार यात्रियों को इंडिगो की दूसरी फ्लाइट में रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा, खराब मौसम के कारण मुंबई और पुणे से अहमदाबाद जाने वाली दो फ्लाइट्स को भी जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। दोनों फ्लाइट के यात्री अहमदाबाद के लिए अगली उड़ान का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढें- SI Recruitment 2021: किरोड़ी-हनुमान भिड़े, जुबानी जंग से लेकर गाली-गलौज तक हुई, धमकी और आरोप का ऑडियो वायरल

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार- इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-423 ने देहरादून से हैदराबाद के लिए शाम 5:31 बजे उड़ान भरी थी। इसे हैदराबाद एयरपोर्ट पर शाम 7:40 बजे लैंड करना था, लेकिन टेकऑफ़ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयर ट्रैफिक कंीट्रोल ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति दी और शाम 7:28 बजे फ्लाइट जयपुर में सुरक्षित उतर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकासा और एयरइंडिया की फ्लाइट भी जयपुर डायवर्टखराब मौसम के कारण दो अन्य फ्लाइटों को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया है। अहमदाबाद में मौसम खराब होने के कारण अकासा एयरलाइंस की पुणे से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट QP-1510 और मुंबई से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2493 अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाईं। फिलहाल, इन दोनों फ्लाइटों के यात्री अहमदाबाद के लिए फिर से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं।

इनका कहना है- जयपुर एयरपोर्ट के प्रवक्ता स्वप्निल मिश्रा का कहना है विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना गलत है। हां तकनीकी खराबी को लेकर संबंधित विमान कंपनी ही बता सकती है। लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग नहीं करवाई गई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed