फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Important meeting of Rajasthan Congress Executive today

Rajasthan: आज कांग्रेस की बड़ी बैठक, पूर्व सीएम, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद; जानें

Sun, 16 Mar 2025 09:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Mar 2025 09:46 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान कांग्रेस की आज एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी रित्विक मकवाना, चिंरजी राव, पूनम पासवान समेत प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक और सांसद समेत जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
Important meeting of Rajasthan Congress Executive today
राजस्थान कांग्रेस - फोटो : एक्स

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को आयोजित की जा रही है। यह बैठक दोपहर 2 बजे जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सह-प्रभारी रित्विक मकवाना, चिरंजीव राव, पूनम पासवान सहित प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस विधायक, सांसद और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस के नए भवन पर भी होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस के नए भवन को लेकर भी मंथन होगा। पिछली बैठक में इस संबंध में संबंधित नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान, मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए बनेगा अलग निदेशालय

शाम को होगा होली स्नेह मिलन समारोह
बैठक के बाद शाम 5:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शेखावाटी के प्रसिद्ध लोक कलाकारों और कवियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed