फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   IIFA Awards 2025 Jaipur Venue, Kartik Aryan Karan Johar will Host Event Know Full Details in Hindi

IIFA 2025: कार्तिक-करण करेंगे शो को होस्ट, 'सिल्वर इज द न्यू गोल्ड' रहेगी थीम; शोमैन की जयंती पर सजेगा मंच

Tue, 11 Feb 2025 10:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Feb 2025 10:11 AM IST
सार

IIFA 2025 Jaipur: पहली बार जयपुर में होने जा रहे आईफा अवार्डस कई मायनों में खास है। इसमें 100 से ज्यादा बॉलीवुड के सितारे जयपुर आएंगे। 25 साल पूरे कर रहे इस शो की थीम ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ है। शो के दोनों दिन राजस्थानी कलाकार लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
IIFA Awards 2025 Jaipur Venue, Kartik Aryan Karan Johar will Host Event Know Full Details in Hindi
कार्तिक आर्यन और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार राजधानी जयपुर में होने वाले आइफा अवार्डस शो पर सिंगर श्रेया घोषाल फिल्म इंड्रस्टी में 25 साल पूरे करने वाले सितारों को तो करीना कपूर शोमैन राजकपूर की 100वीं जयंती पर विशेष ट्रिब्यूट देंगी। शो के पहले दिन यानी 8 मार्च को एक्टर अपारशक्ति खुराना होस्ट करेंगे। दूसरे दिन यानी 9 मार्च को मुख्य अवार्डस कार्तिक आर्यन और करण जौहर होस्ट करेंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद, कृति सेनन और नोरा फतेही भी अपनी प्रस्तुति देंगी। शो को लेकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि इससे राजस्थान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन को प्रोत्साहन भी मिलेगा। सेलिब्रिटीज का जयपुर आना छह मार्च से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


सजाए जाएंगे आमेर, हवामहल और जलमहल
बता दें कि आईफा में प्रदेश को फिल्म डिस्टेनिशेन के रूप में प्रमोट करने के लिए फिल्म टूरिज्म पॉलिसी लांच होगी। सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेहमानों को विरासत की खूबसूरती दिखाना चाहती है। सरकार इस दौरान जयपुर के आमेर, हवामहल, जलमहल जैसी जगहों को पर दीवाली जैसी रोशनी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान ने दी थी कार्तिक को टिप्स
बता दें कि जनवरी में दोनों IIFA 2025 के प्री-इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान शाहरुख खान ने कार्तिक को सिखाया था कि राजस्थानी अंदाज में अपनी मेजबानी से दर्शकों को कैसे इंप्रेस किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्तिक 25वें साल की मेजबानी करने जा रहे हैं। 


बस इसलिए कि मैं उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकूं, उनको मैं सिखाता हूं कि जयपुर में शुरुआत कैसे करनी है। तो आपको (कार्तिक) यह कहकर शुरुआत करनी होगी, ‘पधारा म्हारे IIFA’ (IIFA में आपका स्वागत है)। कार्तिक ने यह लाइन दोहराई, जिसके बाद शाहरुख ने उनसे कहा- पधारो म्हारे देस, राजस्थान (मेरे राज्य, राजस्थान में आपका स्वागत है)। फिर दोनों ने दर्शकों का अभिवादन ‘खम्मा घणी (राजस्थानी में अभिवादन)’ कहकर भी किया।

शो का टिकट 1.50 लाख रुपए तक के
शो के टिकट की बात करें तो इसके टिकट 3000 से लेकर 1.50 लाख तक के हैं। इसमें स्टैंड से प्रीमियम बॉक्स तक शामिल है। कई बॉक्स के टिकट सोल्ड आउट है, जबकि 1.50 लाख वाले 70% टिकट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed