{"_id":"65cd8e15b793d38fe30b6410","slug":"how-did-ed-reach-the-hideouts-of-gravel-mafia-meghraj-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: बजरी माफिया मेघराज के ठिकानों तक कैसे पहुंची ED, जानिए हनुमान बेनीवाल ने किसे सौंपे सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Action: बजरी माफिया मेघराज के ठिकानों तक कैसे पहुंची ED, जानिए हनुमान बेनीवाल ने किसे सौंपे सबूत
Thu, 15 Feb 2024 09:37 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:37 AM IST
सार
ED Action: राजस्थान में होटल और बजरी का कारोबार करने वाले मेघराज सिंह के ठिकानों पर बुधवार देर रात तक ED की कार्रवाई जारी रही। हालांकि खुद मेघराज सिंह का फिलहाल अता-पता नहीं चला। लेकिन इस कार्रवाई के पीछे आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल का भी हाथ है।
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बजरी का अवैध खनन बड़ा मुद्दा है। पिछली गहलोत सरकार या उससे पहले की वसुंधरा सरकार हो बजरी को लेकर एक ही कारोबारी का नाम सामने आता रहा। वह मेघराज सिंह शेखावत है। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में बजरी के अवैध खनन का मुद्दा जोर शोर से उठाया था।
विज्ञापन
बुधवार को पहली बार मेघराज के ठिकानों तक ED पहुंच भी गई। लेकिन इस पूरी कार्रवाई को लेकर हनुमान बेनीवाल की भूमिका भी सामने आ रही है। यह दाखा खुद हनुमान भी कर रहे हैं। हनुमान ने बताया कि राजस्थान में बजरी के अवैधर खनन के खिलाफ उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ कुछ दस्तावेज वित्त सचिव को दिए थे। हनुमान ने बजरी के मुद्दे को संसद और विधानसभा दोनों ही जगहों पर लगातार उठाया भी है।
विज्ञापन
आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में ईडी की एंट्री
बेनीवाल ने कहा है कि बजरी माफिया के विरुद्ध उनके आंदोलन और सरकार से हुई वार्ता के बाद अब ईडी हरकत में आई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक कथित बजरी माफिया द्वारा किए गए अरबों के राजस्व नुकसान और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में ईडी की एंट्री हुई है, जो अच्छी बात है. ईडी को बजरी माफिया और उनके सहयोगी नेताओं की बजरी सहित अन्य मामलों में गहनता से जांच करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन