फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Honorary title awarded to shooter Apurvi Vidya Varidhi Governor praised for gold

RAJ News: निशानेबाज अपूर्वी विद्या वारिधि की मानद उपाधि से सम्मानित, स्वर्ण के लिए राज्यपाल ने की सराहना

Wed, 26 Apr 2023 04:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 04:55 PM IST
सार

राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में चंदेला को उपाधि देकर सम्मानित किया। राज्यपाल मिश्र ने निशानेबाजी में देश को गौरवान्वित करने के लिए उनकी सराहना की।

विज्ञापन
Honorary title awarded to shooter Apurvi Vidya Varidhi Governor praised for gold
राज्यपाल ने की सराहना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का नाम रोशन करने वाली निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विद्या वारिधि की मानद उपाधि सौंपी गई है। राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में चंदेला को उपाधि देकर सम्मानित किया। राज्यपाल मिश्र ने निशानेबाजी में देश को गौरवान्वित करने के लिए उनकी सराहना की। राज्यपाल ने चंदेला को पहले शॉल ओढ़ाया फिर श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट की। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.एस दुबे ने जगद्गुरू रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन

उपाधि और अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया
विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. शास्त्री कौशलेन्द्र दास ने अपूर्वी चंदेला को सौंपी गई उपाधि और अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया। अवसर पर विश्वविद्यालय के आचार्य, राज्यपाल मिश्र के प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंदराम जायसवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed