{"_id":"67fc69e7ec5ee1f5790cd3e9","slug":"heat-wave-on-peak-border-burns-as-temperature-rises-in-rajasthan-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: IMD का नया अलर्ट, 15-16 अप्रैल को हीट वेव्स रहेंगी पीक पर, बॉर्डर पर सबसे ज्यादा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: IMD का नया अलर्ट, 15-16 अप्रैल को हीट वेव्स रहेंगी पीक पर, बॉर्डर पर सबसे ज्यादा असर
Mon, 14 Apr 2025 07:44 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Mon, 14 Apr 2025 07:44 AM IST
सार
मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर फिर तीव्र हीट वेव की चेतावनी जारी की है। दो दिन बारिश और आंधी के चलते तापमान में गिरावट रही लेकिन 14 से अप्रैल से हीट वेव का नया दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में फिर से हीट वेव अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 14 अप्रैल से प्रदेश में तीव्र हीट वेव्स चलेंगी। इस दौरान अधिकतम पारा भी तेजी से बढ़ेगा। बीते 2 दिनों से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आंधी और बारिश का दौर चला, जिससे तापमान में गिरावट आ गई थी लेकिन आज से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और पारे में भी तेज उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 14 अप्रैल से प्रदेश में तीव्र हीट वेव्स चलेंगी। वहीं 15 अप्रैल से इसका दायरा और बढ़ेगा तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र भीषण लू की चपेट में रहेगा। अधिकतम पारा अभी 42 डिग्री के आसपास है और अगले 3 दिन इसमें 3 से 5 डिग्री तक का इजाफा होगा। पश्चिमी क्षेत्र में पारा 46 डिग्री को पार कर सकता है। हालांकि अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री को छू चुका है। प्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी ने 20-25 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : Karauli News: श्री महावीरजी के वार्षिक मेले में निकाली गई भगवान जिनेंद्र की रथयात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
17-18 को आंधी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 17-18 अप्रैल को प्रदेश में फिर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। इस विक्षोभ का ज्यादातर प्रभाव पूर्वी राजस्थान में ही देखने को मिलेगा।
17 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट
अलवर, झुंझुनू, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है।