फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hanuman Jayanti Special: Here Bajrang Bali broke the pride of Bhima, know the story of Pandupol Hanuman Temple

Hanuman Jayanti Special: यहां बजरंग बली ने तोड़ा था भीम का अभिमान, जानें पांडुपोल हनुमान मंदिर की कहानी

Sat, 12 Apr 2025 01:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 12 Apr 2025 01:40 PM IST
सार

सरिस्का टाइगर सेंचुरी स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर के बारे कहा जाता है कि यहीं पर हनुमानजी ने भीम का अभिमान तोड़ा था। जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

विज्ञापन
Hanuman Jayanti Special: Here Bajrang Bali broke the pride of Bhima, know the story of Pandupol Hanuman Temple
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर से करीब 100 किमी दूर सरिस्का टाइगर सेंचुरी में स्थित पांडुपोल हनुमान मंदिर का पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि महाभारत काल में भीम और हनुमानजी की भेंट यहीं पर हुई थी। इसी जगह पर हनुमान जी ने भीम का अभिमान तोड़ा था और उन्हें युद्ध में विजयश्री का आशीर्वाद दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: वीरांगना के घर भात भरने पहुंचे लोकसभा स्पीकर, पुलवामा शहीद की बेटी की शादी में निभाया वादा
विज्ञापन


बताया जाता है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान जब भीम यहां से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें रास्ते में एक बूढ़ा वानर नजर आया, जिसकी लंबी पूंछ मार्ग में फैली हुई थी। भीम ने वानर को अपनी पूंछ हटाने के लिए कहा। इस पर वानर ने कहा कि मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं आप ही इसे उठाकर एक तरफ रख दो। भीम ने बहुत कोशिश की लेकिन वह पूंछ हिला नहीं पाए। इस पर भीम ने वानर को वास्तविक स्वरूप में दर्शन देने की प्रार्थना की। भीम की प्रार्थना पर हनुमानजी अपने वास्तवित रूप में आए और पांडवों को महाभारत युद्ध में विजयश्री का आशीर्वाद दिया। साथ ही यह वचन भी दिया कि वे युद्ध में ध्वजा रूप में पांडवों के रथ पर विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: हनुमान जयंती पर 12 घंटे लगातार होगा हनुमान चालीसा का पाठ, 17 सालों से चली आ रही है परंपरा

इसी स्थान को अब पांडुपोल में हनुमान मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहां हनुमानजी की लेटी हुई प्रतिमा है। हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर ही बड़ा पोल है, जिसके बारे में प्रचलित है कि भीम ने अपनी गदा से यहां बड़ी चट्टान को तोड़कर इस मार्ग को बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed