फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Hanuman Beniwal said that fearing the power of RLP, PM is doing rounds of Rajasthan

Jaipur: हनुमान बेनीवाल बोले- RLP की बढ़ती ताकत से पीएम को हो रही घबराहट, बार-बार कर रहे राजस्थान की पिरक्रमा

Sat, 29 Jul 2023 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Jul 2023 06:18 PM IST
सार

हनुमान बेनीवाल ने जमकर आरोप लगाए और कहा पिछले 32 साल से एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की सरकार राजस्थान में बनती आ रही है, लेकिन अबकी बार नौजवान बड़ा परिवर्तन करेगा।

विज्ञापन
Hanuman Beniwal said that fearing the power of RLP, PM is doing rounds of Rajasthan
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में जालूपुरा स्थित अपने एमएलए क्वार्टर पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि 31 जुलाई से अगले एक महीने तक हम 20 से 25 लाख नौजवान पार्टी सदस्य बनाएंगे। पीएम मोदी बार-बार राजस्थान की परिक्रमा कर रहे हैं। इसका मतलब आरएलपी की बढ़ती ताकत से उन्हें घबराहट है।

विज्ञापन


बीजेपी गठबंधन से अलग होने के बाद RLP पार्टी सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जमकर आरोप लगाए और कहा पिछले 32 साल से एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी की सरकार राजस्थान में बनती आ रही है, लेकिन अबकी बार नौजवान बड़ा परिवर्तन करेगा। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में भयावह स्थिति है। साढे़ चार साल का समय हो गया। जनता परेशान है। महंगी बिजली है और गरीब आदमी को आवास के लिए बजरी तक नहीं मिलती है। नौजवान कोचिंग करके एग्जाम देना चाहता है, तो सारे पेपर आउट हो रहे हैं। मैं मीडिया का धन्यवाद देना चाहूंगा आप लोग इतना पीछा कर रहे हैं, तो पता लगता है सरकार की भर्ती के लिए आरपीएससी, कर्मचारी चयन आयोग, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से जो परीक्षाएं हुईं, सारी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टी भाजपा आंदोलन की जगह फोटो खिंचवाकर इतिश्री करने में लगी-हनुमान बेनीवाल
सांसद बेनीवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी आन्दोलन की जगह भाजपा सिर्फ इतिश्री करके फोटो खिंचवाने में लगी है। उनको पता है कि राजस्थान की जनता की आदत है, एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा यहां शासन करती आई है। साढ़े चार साल में भारतीय जनता पार्टी ने कोई आंदोलन नहीं किया। जोधपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर बालिका के साथ गैंगरेप की घटना हुई, जिस तरह ओसियां के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों को जिंदा जला दिया गया। इस तरह कई घटनाएं राजस्थान में हुईं। जब लोकसभा चलती है, तो हम वहां बैठते हैं। एक जमाना था जब हमारा प्रदेश अपराध के अंदर 23वें पायदान पर था, अब राजस्थान उत्तर प्रदेश, यूपी, बिहार को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पर आ गया है। इसके लिए 1998 से 2023 तक 25 साल में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत ने ही शासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीवाल बोले- कोई छोटी भी घटना होती है तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक मौके पर जाते हैं। विधानसभा में भी आरएलपी के तीन विधायकों ने मजबूती से सरकार को घेरा और विपक्ष की भूमिका निभाई। पार्लियामेंट में एक व्यक्ति जो नागौर का सांसद (हनुमान बेनीवाल) है, वह किसानों के मुद्दे, बढ़ती महंगाई,पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत, पहलवान बेटियों पर अत्याचार के मामले पर बोलता है। नागौर सांसद राजस्थान के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। दिल्ली में विपक्ष में मैं और स्टेट में भी विपक्ष की भूमिका हमारे तीनों विधायक निभा रहे हैं।

धौलपुर से बाड़मेर और डूंगरपुर से गंगानगर तक पूछोगे, तो एक ही बात आएगी कि भाजपा सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। लेकिन आरएलपी के कारण मोदी को राजस्थान की बार-बार परिक्रमा करनी पड़ रही है। मिशन मोड पर 31 जुलाई से अगले एक महीने तक हम जबरदस्त सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम चाहेंगे 31 तारीख को हम जयपुर में बड़ा प्रोग्राम करेंगे। राजस्थान के हर जगह से नौजवानों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। एक महीने में 20 से 25 लाख नौजवानों को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में जाकर जोड़ना है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- बजरी के मुद्दे पर हम संघर्ष कर रहे हैं। बजरी के मामले की जांच करवाने की मांग को लेकर और भ्रष्टाचार के खेल में 15-16 टन की एवज के अंदर 30 से 32 टन बजरी आ रही है। रवन्ना 16 टन का दिया जा रहा है और बजरी 30-32 टन निकाली जा रही है। ईडी को शिकायत कर इसकी जांच करवाई जाएगी। अब राजस्थान को बचाने के लिए हम मजबूती से काम करेंगे। 

राजस्थान के किसानों का कर्जा केंद्र सरकार को माफ करना चाहिए-बेनीवाल
सांसद बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान के किसानों को भी दोनों पार्टियों ने धोखा दिया। किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर केवल स्टेट कर्ज माफी नहीं कर सकता। इसके लिए दिल्ली को भी आगे आना होगा और राजस्थान के किसानों का कर्जा केंद्र सरकार को माफ करना चाहिए। कांग्रेस और बीजेपी को आरएलपी पार्टी टोल मुक्त राजस्थान, फ्री बिजली,  कानून का राज, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, मजबूत लोकायुक्त, ईआरसीपी या पानी की मांग जैसे मुद्दे आगे रखकर घेरेगी। अगस्त से अक्टूबर तक मजबूती से संघर्ष करते हुए हम नजर आएंगे। पहले भी संघर्ष किया है, आगे भी मजबूती नजर आएगी। बेरोजगारों के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लड़ते हुए नजर आएंगे।


बाई इलेक्शन पर हमने भाजपा को चौथे नंबर पर धकेला-बेनीवाल
बेनीवाल ने कहा कि तीसरे मोर्चे की बात राजस्थान में चलती है, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जवानों को मैं धन्यवाद दूंगा। 29 अक्टूबर को हमारी पार्टी को पूरा पांच साल हो जाएगा। बाई इलेक्शन में हमने भाजपा को चौथे नंबर पर धकेला। सरदार शहर में उदाहरण सामने है। दो महीने बाद आचार संहिता लग जाएगी। इसलिए मुख्यमंत्री जी की सरकार अब गिरने वाली नहीं है, इसलिए मांग है कि वो भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करें। भ्रष्टाचार बीजेपी ने भी किया और कांग्रेस ने भी किया। राजस्थान का नौजवान और नया मतदाता चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में जुड़ा है, वह बड़ा उलटफेर करेगा। एक भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि राजस्थान में कोई तीसरा मोर्चा नहीं बन पाता। इस बार तीसरा मोर्चा भी खड़ा होगा और कांग्रेस-बीजेपी को घेरते हुए शोषित-पीड़ित का साथ लेकर हम नए राजस्थान का निर्माण करेंगे। बार-बार पीएम राजस्थान आ रहे हैं। अब राहुल गांधी भी आ रहे हैं। इसका मतलब आरएलपी की ताकत बढ़ रही है। उससे घबराकर वो राजस्थान आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed