{"_id":"6453db5c194ed78ecb053d65","slug":"handball-league-will-start-in-jaipur-from-june-8-six-teams-will-participate-in-the-competition-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर में हैंडबॉल लीग का आठ जून से होगा आगाज, छह टीमें प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर में हैंडबॉल लीग का आठ जून से होगा आगाज, छह टीमें प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
Thu, 04 May 2023 09:51 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 04 May 2023 09:51 PM IST
सार
डॉ. पूनिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस लीग के माध्यम से प्रदेश के हैंडबॉल खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। अजय डाटा ने विस्तार पूर्वक लीग की जानकारी देते हुए बताया कि पहले सत्र में राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलगांना, महाराष्ट्र व गुजरात की टीमें भाग लेगी।
विज्ञापन
पोस्टर का किया विमोचन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में हैंडबॉल लीग के आयोजन का आगाज होने वाला है। गुलाबी नगरी के सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में लीग के पहले संस्करण का आयोजन होगा, आठ से 25 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
लीग के पोस्टर का विमोचन
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पद्मश्री ओलम्पियन डॉ. कृष्णा पूनिया, राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, द्रोणाचार्य अवार्डी वीरेंद्र पूनिया, प्रीमियर हैंडबॉल लीग के चेयरमैन अजय डाटा, अध्यक्ष अभिनव बांठिया, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी.एल. शर्मा, वित्तीय सलाहकार महावीर प्रसाद मीणा व महाराणा प्रताप अवार्डी व हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह ने गुरुवार को लीग के पोस्टर का विमोचन किया।
विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे
इस अवसर पर डॉ. पूनिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस लीग के माध्यम से प्रदेश के हैंडबॉल खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। राजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जयपुर में लीग का शानदार आयोजन होगा। अजय डाटा ने विस्तार पूर्वक लीग की जानकारी देते हुए बताया कि पहले सत्र में राजस्थान सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलगांना, महाराष्ट्र व गुजरात की टीमें भाग लेगी। लीग से हैंडबॉल खिलाड़ी बहुत अधिक लाभान्वित होंगे और बहुत अच्छी हैंडबॉल देखने को मिलेगी। लीग में देश के नामी खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।