{"_id":"68502bbd21ec4cbe2d0a74f5","slug":"govind-singh-dotasara-targeted-the-rajasthan-government-said-this-about-sachin-pilot-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, सचिन पायलट को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा राजस्थान सरकार पर निशाना, सचिन पायलट को लेकर कही ये बात
Mon, 16 Jun 2025 08:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:05 PM IST
सार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनके मंत्रियों पर तीखा हमला बोला हैं। इसके साथ ही डोटासरा ने 2018 की कांग्रेस सरकार के गठन का श्रेय सचिन पायलट को देते हुए कहा कि मजबूत संगठन और पायलट की मेहनत से ही सत्ता में वापसी संभव हुई थी।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री खुद लोगों से कह रहे हैं कि सीधे फोन मत किया करो, मेरा फोन दिल्ली वाले सुनते हैं।
डोटासरा ने सवाल उठाते हुए कहा, "आप समझ सकते हैं कि प्रदेश का क्या हाल होगा, जब सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री ही इस तरह की बात करने लगें। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास जो लोग काम कराने जाते हैं, वे भी आकर यही बताते हैं। इससे साफ है कि राजस्थान में अदृश्य शक्तियां काम कर रही हैं।" डोटासरा ने कहा कि उनके पास लगातार इस तरह की सूचनाएं आ रही हैं कि सीधे फोन करने से ऊपर तक बातें चली जाती हैं। डोटासरा ने इसे प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र के लिए चिंताजनक बताया।
2018 चुनाव में सचिन पायलट की भूमिका को किया याद
डोटासरा ने बातचीत के दौरान 2018 के विधानसभा चुनावों को भी याद किया और उस समय कांग्रेस सरकार बनने का श्रेय पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दिया। उन्होंने कहा, “संगठन की मजबूती के कारण हम सत्ता में आए। सचिन पायलट ने संगठन को खड़ा किया और कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।” डोटासरा के इस बयान को पार्टी के अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।