फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govind Singh Dotasara Says BJP has been crossing the electoral tussle in the name of mother cow

Politics: डोटासरा बोले- गौमाता BJP का मुद्दा था, जिसके नाम पर ये अपनी चुनावी वैतरणी पार करते आए

Wed, 21 Jun 2023 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 07:41 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लंपी से मृत गायों के मुआवजे के मुद्दे पर बीकानेर में बीजेपी के सभा करने की घोषणा पर कहा, गौमाता बीजेपी का मुद्दा था, जिसके नाम पर ये अपनी चुनावी वैतरणी पार करते आए हैं। अब उनके पेट में मरोड़े इसलिए चल रहे हैं और ये बौखलाहट इसलिए है। क्योंकि कांग्रेस सरकार ने गौमाता के लिए 42 हजार किसान-गौपालकों को आर्थिक राहत और गौशालाओं को अनुदान की मदद पहुंचा दी है। बीजेपी के पास चुनाव में बोलने को मुद्दा नहीं बचा है।

विज्ञापन
Govind Singh Dotasara Says BJP has been crossing the electoral tussle in the name of mother cow
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर कहा, मैंने सुना है नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कह रहे हैं कि लंपी बीमारी से मरी गायों को लेकर कांग्रेस सरकार ने 42 हजार किसानों को 40-40 हजार रुपये प्रति मृत गाय के हिसाब से जो 150 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्हें पैसे देने पर राठौड़ ने आपत्ति की है और कहा है कि हम बीकानेर में इसे लेकर विरोध में कार्यक्रम करेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि आप गौमाता के नाम से वोट ले लेकर केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता में आए हो, लेकिन वास्तव में गौमाता के प्रति सेवा करने का जज़्बा है तो वो कांग्रेस की सरकार में है।

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आते ही इस पर फैसला लिया। पिछले पांच साल में गौशालओं को अनुदान तीन महीने से बढ़ाकर नौ महीने करने का काम किया, जिससे गौमाता मौत का शिकार नहीं हो पाई और बच गई। सारे साधु संतों और गौसेवकों ने इस निर्णय की भूरी-भूरी प्रशंका की। लेकिन बीजेपी तीन महीने से ज्यादा अनुदान नहीं बढ़ा पाई थी। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पूरे 12 महीने भी हम लोग इस दिशा में काम करेंगे कि गौमाता को बचाने के लिए अनुदान देते रहें।
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा, 42 हजार गौपालकों को प्रदेश में आर्थिक सहायता दी गई है। ऐसी सेवा भावना के साथ गौमाता को बचाने का काम भारत में किसी भी अन्य राज्य ने नहीं किया, जो हमारी राजस्थान की कांग्रेस सरकार कर रही है। लेकिन इनका (बीजेपी) का जो मुद्दा था, गौमाता के नाम से ये अपनी चुनावी वैतरणी पार करते आए हैं। अब उनके पेट में मरोड़े इसलिए चल रहे हैं और ये बौखलाहट इसलिए है कि कांग्रेस सरकार ने गौमाता के लिए इतनी बड़ी संख्या में आर्थिक राहत और मदद पहुंचा दी है। बीजेपी के पास बोलने को मुद्दा नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीजेपी, आरएसएस और मोदी सरकार ने सबसे ज्यादा कुठाराघात किसानों पर किया'
डोटासरा बोले, राजेंद्र राठौड़ ने यह भी कहा है कि हम लोग किसानों की कर्जामाफी नहीं होने के मुद्दे को लेकर झुंझुनूं में सभा करेंगे। मैं कहना चाहता हूं कि सबसे ज्यादा कुठाराघात बीजेपी, आरएसएस और केंद्र की मोदी सरकार ने किया है तो वो किसानों वर्ग पर किया है। 15 महीने तक तीन काले कानून लाकर उन्हें खून के आंसू रुलाया। 700 के करीब किसान शहीद हो गए। अब उसके ऊपर कोई बात नहीं करते हैं। तीनों काले कानून उनको वापस लेना पड़े। ये राजस्थान के भाजपा नेता जब विधानसभा में मौजूद थे। राजेंद्र राठौड़ उपनेता प्रतिपक्ष थे। एक दिन भी किसानों के पक्ष में उन्होंने पूरे आंदोलन के दौरान कभी कोई बात नहीं की। वो किसान के हितैषी कभी नहीं हो सकते।

'स्टेट कॉपरेटिव बैंकों से किसानों का कर्जा हमारी सरकार ने माफ किया'
पीसीसी चीफ ने कहा, मैं फिर स्पष्ट करना चाहता हूं कि स्टेट कॉपरेटिव बैंकों का जो भी किसान का कर्जा था, चाहे वो एक रुपये का हो या 10 लाख का हो, तमाम कर्जा हमारी सरकार ने माफ किया। एक भी किसान ऐसा उनको आज तक साढ़े चार साल में मिला हो, तो वो लेकर आएं। केवल केंद्रीय सहकारी बैंक जो अमित शाह और केंद्र के अधीन है और नेशनलाइज्ड बैंक जो रिजर्व बैंक और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन हैं, उनका कर्ज माफी का मुद्दा पेंडिंग है। इसे लेकर बार-बार सीएम ने चिट्ठी लिखी है कि आप आरबीआई से बात करके वन टाइम सेटलमेंट का प्रावधान कीजिए। उसमें जो पैसा राज्य के किसान के हिस्से का आता है, वो राज्य सरकार वहन करने और जमा कराने को तैयार हैं। उस पर भी नहीं बोल रहे।

'सेना में अग्निवीर के नाम पर किसान के बेटों से अन्याय'
डोटासरा बोले, किसान के बेटों के साथ इन्होंने अन्याय किया है। सेना में अग्निवीर और अग्निपथ योजना के आधार पर भर्ती से किसान का बेटा और परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित चूरू, झुंझुनूं और सीकर में हुआ है। क्योंकि यहां से हजारों की संख्या में फौजी देश की सेना में भर्ती होकर काम करते हैं।

'बीजेपी के प्रदर्शन में एक लाख की भीड़ का टारगेट रखते हैं, तो 1500 इकट्ठा होते हैं'
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ अब कह रहे हैं कि हम पांच लाख लोग जयपुर में इकट्ठा करके सचिवालय को घेरेंगे। लेकिन अभी पिछले दिनों इन्होंने एक लाख का टारगेट दिया था और 1500 लोग ही जुट पाए थे। तो उस रेश्यो को भी लेकर चलें तो पांच लाख के 15 प्रतिशत लोग भी नहीं पहुंचेंगे। इनके कहने से आता कौन है?

'राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष और जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी संगठन की दुर्गति' 
डोटासरा बोले, राजेंद्र राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष और सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद इनके संगठन की दुर्गति बनी है। एक भी कार्यक्रम संगठन जारी नहीं करता है। सारे के सारे कार्यक्रम की घोषणा राजेंद्र राठौड़ करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी में तो संगठन ज़ीरो हो गया। सीपी जोशी को बेचारे को अध्यक्ष बनाया ही क्यों? जब उनकी इतनी ही नहीं चलती है, उन्हें पता ही नहीं रहता कि कब क्या प्रोग्राम करना है। वो घोषणाएं ही राजेंद्र राठौड़ कर रहे हैं। तो फिर तो वन मैने शो हो गया। वो नहीं बता पा रहे हैं कि चुनाव में हमारा चेहरा कौन होगा, वो बार-बार कह रहे हैं कि मोदी जी ही हमारा चेहरा होंगे। मोदीजी तो कर्नाटक में भी चेहरा थे। बीजेपी की क्या दुर्गति हुई देख लीजिए। वो ही कमल का निशान और मोदीजी का चेहरा था। कर्नाटक से इन्होंने सीख नहीं ली हो, तो मैं दोबारा कहना चाहता हूं कि पंजाब में भी वो ही कमल का निशान और मोदीजी का चेहरा था, वहां भी बीजेपी की दुर्गति हुई। अब राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ये इसी तरीके से बात करके चुनाव लड़ना चाहते हैं।


'...तो किस मुंह से चुनाव में जाएंगे बीजेपी सांसद'
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदीजी और उनकी सरकार ने नौ साल में कुछ काम नहीं किया। मोदीजी के मंत्री भी घूम रहे हैं कि मोदीजी की योजनाएं जो नौ साल में हुई हैं, उनका प्रचार-प्रसार करें। लेकिन क्या प्रचार करेंगे? बीजेपी के 25 एमपी है। मोदीजी ने अजमेर और जयपुर में चुनाव से पहले कहा था कि ईआरसीपी का राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देंगे। लेकिन आज तक नहीं किया। एक फूटी कौड़ी ये सांसद ला नहीं पाए। तो किस मुंह से चुनाव में जाएंगे। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर डोटासरा बोले, रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। आज मणिपुर जल रहा और देश के प्रधानमंत्री विदेश में घूम रहे हैं, ये तो हमारे देश का दुर्भाग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed