{"_id":"64be8519428505180a0e7164","slug":"govind-singh-dotasara-attached-11-vice-presidents-and-eight-general-secretaries-to-congress-committee-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: डोटासरा ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से किया अटैच, सौंपा जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: डोटासरा ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से किया अटैच, सौंपा जिम्मा
Mon, 24 Jul 2023 07:35 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:35 PM IST
सार
राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को एक आदेश जारी कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव को पीसीसी मुख्यालय से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 11 उपाध्यक्ष और आठ महासचिवों को पार्टी मुख्यालय से अटैच कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपाध्यक्षों और महासचिवों को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से तुरंत प्रभाव से अटैच किया है।
विज्ञापन
बता दें कि जिन 11 उपाध्यक्ष को पीसीसी मुख्यालय से अटैच किया गया है, उनमें विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, गजराज खटाना, हाकम अली, मंजू मेघवाल के अलावा पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, हीरालाल दरांगी, जगतार सिंह कांग, डॉ समरजीत सिंह, रफीक मंडेलिया, डॉ राजकुमार जयपाल और पूर्व विधायक दर्शन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
आठ महासचिवों को किया गया मुख्यालय से अटैच
जिन आठ महासचिवों को पीसीसी मुख्यालय से अटैच किया गया है, उनमें विधायक राकेश पारीक, रीटा चौधरी के अलावा स्वर्णिम चतुर्वेदी, प्रतिष्ठा यादव, महेंद्र सिंह गुर्जर, अमित धारीवाल, सुमन यादव और डॉ वीरेंद्र सिंह सिद्धू शामिल हैं।
विज्ञापन