{"_id":"6495c8634fd6cdede90d24b5","slug":"governor-kalraj-mishra-wrote-a-letter-to-cm-gehlot-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राज्यपाल ने सीएम गहलोत को लिखा लेटर, बीजेपी के उठाए बिंदुओं पर समयबद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राज्यपाल ने सीएम गहलोत को लिखा लेटर, बीजेपी के उठाए बिंदुओं पर समयबद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा
Fri, 23 Jun 2023 09:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:59 PM IST
सार
बीजेपी ने राज्यपाल कलराज मिश्र को प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न और आपदा कुप्रबंधन के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते बीजेपी कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान के प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद राज्यपाल ने तुरंत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उस ज्ञापन की कॉपी के साथ एक लेटर लिखकर भिजवा दिया। लेटर में सीएम गहलोत से ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं पर टाइम बाउंड और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने राज्य के सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ यह मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न और आपदा कुप्रबंधन के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा संज्ञान में लाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भेज दिया है। मूल ज्ञापन के साथ दिए पत्र में उन्होंने उल्लेखित बिन्दुओं पर समयबद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन