फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Governor Kalraj Mishra gave awards in Jaipur Tiger Festival

जयपुर टाइगर फेस्टिवल: राज्यपाल ने फोटोग्राफर्स की कला को सराहा, बोले- बाघ संरक्षण के लिए जनचेतना की जरूरत

Fri, 04 Aug 2023 05:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Aug 2023 05:02 PM IST
सार

जयपुर टाइगर फेस्टिवल में राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुरस्कार वितरित किए। साथ ही फोटोग्राफर्स की कला और दृष्टि की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड के 75 प्रतिशत टाइगर भारत में मौजूद हैं।

विज्ञापन
Governor Kalraj Mishra gave awards in Jaipur Tiger Festival
जयपुर टाइगर फेस्टिवल में राज्यपाल कलराज मिश्र व अन्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में जयपुर टाइगर फेस्टिवल के पुरस्कार वितरण समारोह में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 75 प्रतिशत बाघों की संख्या अकेले हमारे देश में हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए नई पीढ़ी में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता लाए जाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण के लिए जन-चेतना कार्यक्रम चला कर सतत प्रयत्न किए जाने की ज़रूरत है। उन्होंने बाघों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ उनके संरक्षण के लिए भी सभी स्तरों पर समुचित कार्य किए जाने पर ज़ोर दिया। राज्यपाल ने बाघों के संरक्षण के साथ वन प्रबंधन में और बेहतर कार्य करते हुए राजस्थान को इस क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


पारिस्थितिकी संतुलन और जैव विविधता संरक्षण के लिए जरूरी हैं टाइगर
राज्यपाल ने कहा कि बाघों का होना पारिस्थितिकी संतुलन और जैव विविधता संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने बाघों सहित अन्य वन्य जीवों के संकुचित हो रहे प्राकृतिक आवासों पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि बढ़ती आबादी के दबाव में वन कॉन्क्रिट के जंगलों में तब्दील न हों, इस पर सभी स्तरों पर चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाघ क्षेत्रों में पर्यटन का विकास इस तरह से होना चाहिए कि वन्य जीवों को किसी तरह की हानि न पहुंचे। उन्होंने पुरस्कृत फोटोग्राफर्स की कला और दृष्टि की सराहना भी की। राज्यपाल ने पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर्स, वन्यजीवन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशेषज्ञों को सर्टिफिकेट दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ फिल्म निर्माता एस. नल्लामुत्थु का बाघ संरक्षण पर तैयार टाइगर एन्थम भी प्रस्तुत
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वाइल्डलाइफ फिल्म निर्माता एस. नल्लामुत्थु द्वारा बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए तैयार टाइगर एन्थम भी कार्यक्रम में स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया। नल्लामुत्थु और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सितारा कार्तिकेयन की जूरी द्वारा पुरस्कृत फोटोग्राफ का चयन किया गया। कार्यक्रम में  राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त पवन अरोड़ा, समाजसेवी डॉ. एस. एस. अग्रवाल, राजस्थान हेरिटेज आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन के ट्रस्टी आनन्द अग्रवाल, जयपुर टाइगर फेस्टिवल के संस्थापक संरक्षक  धीरेन्द्र गोधा, अध्यक्ष  संजय खवाड़, सचिव आशीष बैद सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed