फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Government Jobs Schedule of Animal Attendant Recruitment Exam released in Rajasthan Exam centers set

Government Jobs: राजस्थान में पशु परिचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, इन 33 जिलों में बनेंगे एग्जाम सेंटर

Mon, 04 Nov 2024 09:02 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 09:02 AM IST
सार

राजस्थान में पशु परिचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले महीने प्रदेश के 33 जिलों में परीक्षा करवाएगा।

विज्ञापन
Government Jobs Schedule of Animal Attendant Recruitment Exam released in Rajasthan Exam centers set
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले महीने होने जा रही पशु परिचर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा एक से तीन दिसंबर तक छह पारियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 33 जिला केंद्र तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


अगले महीने होने जा रही पशु परिचर भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा एक, दो और तीन दिसंबर को होगी। प्रतिदिन दो पारी और कुल छह पारियों में यह परीक्षा होगी। इसके लिए 17.64 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड इस बार परीक्षा के सेंटर बढ़ाने के प्रयास भी कर रहा है। ताकि अभ्यर्थियों को गृह जिले में या गृह जिले के नजदीकी जिलों में परीक्षा केंद्र उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


सीईटी सीनियर सेकंडरी परीक्षा 28 जिलों में आयोजित की गई थी। इस बार इनमें पांच जिला सेंटर और बढ़ाने की कवायद चल रही है। बोर्ड चाहता है कि 33 जिलों में केंद्र बनाए दिए जाएं। इसके लिए 28 जिलों के अलावा नए जिलों में जालौर, जैसलमेर, डीग, झुंझुनूं और चूरू में सीमित संख्या में केंद्र बनाने की तैयारी शुरू की है। इनमें बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्र दिव्यांग अभ्यर्थी और महिला अभ्यर्थियों को आवंटित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में होगी परीक्षा 
बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकंडरी परीक्षा 28 जिलों में आयोजित की थी। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, कोटपुतली, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, कुचामन, सिरोही और बाड़मेर में शामिल थे। अब पांच जिले जालौर, जैसलमेर, डीग, झुंझुनूं और चूरू बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed