फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Govardhan Puja 2025: Why the Confusion? Know the Exact Date, Auspicious Time & Significance

गोवर्धन पूजा 2025: 22 अक्तूबर को होगी गोवर्धन पूजा, फिर 21 को क्या करें? जानें सही मुहूर्त और महत्व

Tue, 21 Oct 2025 08:33 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 21 Oct 2025 08:33 AM IST
सार

गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त: सुबह 6:26 से 8:42 और दोपहर 3:29 से 5:44 तक। इस दिन अन्नकूट और गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन होता है। पूजा का संबंध भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से है।

विज्ञापन
Govardhan Puja 2025: Why the Confusion? Know the Exact Date, Auspicious Time & Significance
गोवर्धन महाराज की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली के अगले दिन मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा को लेकर इस साल तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत 21 अक्तूबर 2025 की शाम 5:54 बजे से हो रही है, जो 22 अक्तूबर की रात 8:16 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गोवर्धन पूजा 'उदया तिथि' में होती है, यानी जिस तिथि में सूर्योदय होता है, वह तिथि मान्य होती है। इसलिए इस बार गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर (बुधवार) को मनाई जाएगी।

विज्ञापन

 पूजा का शुभ मुहूर्त (22 अक्टूबर 2025):

  • प्रातः काल मुहूर्त: सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक

  • सायंकालीन मुहूर्त (सर्वश्रेष्ठ): दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक
    (स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग इस समय को विशेष शुभ बनाता है।)

 महत्व और पौराणिक मान्यता:

गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस लीलात्मक घटना की स्मृति में मनाई जाती है जब उन्होंने इंद्रदेव के कोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।

विज्ञापन

इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है, अन्नकूट का भोग लगाया जाता है, और गायों की सेवा व पूजा का विशेष महत्व होता है।

अन्नकूट और भोग:

इस दिन मंदिरों में 56 भोग या अन्नकूट तैयार किए जाते हैं, जिसे भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सालभर अन्न की कभी कमी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed