फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot Will Never Let Sachin Pilot Move Forward BJP Enters Row as Madan Rathore Stirs Rajasthan Politics

'सचिन पायलट को कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे गहलोत': विवाद में भाजपा की एंट्री; मदन राठौड़ के बयान से गरमाई सियासत

Sun, 07 Jun 2026 08:14 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह Updated Sun, 07 Jun 2026 08:14 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर सचिन पायलट को राजनीतिक रूप से कमजोर करने का आरोप लगाया। गहलोत के हालिया बयान के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पायलट को कभी पूरी तरह स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Gehlot Will Never Let Sachin Pilot Move Forward BJP Enters Row as Madan Rathore Stirs Rajasthan Politics
राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्तों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कभी भी सचिन पायलट को कांग्रेस में पूरी तरह स्थापित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को अशोक गहलोत ने सितंबर 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उस समय कांग्रेस में जो घटनाएं हुई थीं, वह पार्टी हाईकमान के खिलाफ बगावत नहीं थी, बल्कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर विधायकों की असहमति थी।
विज्ञापन


अशोक गहलोत कमजोर कर रहे हैं पायलट की राजनीतिक स्थिति
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जब भी सचिन पायलट की राजनीतिक स्थिति मजबूत होती है, अशोक गहलोत उन्हें कमजोर करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत आज भी पायलट को एक बच्चे की तरह देखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट को अपना रास्ता बनाना चाहिए
मदन राठौड़ ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन सचिन पायलट को खुद तय करना होगा कि उनका राजनीतिक भविष्य किस दिशा में है। यदि उन्हें लगता है कि कांग्रेस में उनका भविष्य सुरक्षित है तो वह वहीं रहें, अन्यथा उन्हें अपना रास्ता तय करना चाहिए।

कांग्रेस के अंदर खत्म नहीं हो रही गुटबाजी
भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर अब भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। उनके अनुसार, एक तरफ अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं, जबकि दूसरी तरफ सचिन पायलट खड़े हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत समय-समय पर ऐसे बयान देते हैं, जिससे पायलट की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचे।

ये भी पढ़ें-   Rajasthan News: 'साजिश थी और मैं बदनाम हो गया'; 2022 की बगावत पर पहली बार गहलोत ने तोड़ी चुप्पी


गौरतलब है कि 2020 में सचिन पायलट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। उस दौरान वह अपने समर्थक विधायकों के साथ हरियाणा के मानेसर में ठहरे थे। इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद समय-समय पर सामने आते रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर चल रही चर्चाएं आने वाले दिनों में और तेज हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed