फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot is targeting the BJP government of UP due to Atiq's death

Jaipur: अतीक की मौत से भाजपा पर निशाना, गहलोत बोले- राजस्थान में पुलिस का इकबाल कायम, त्वरित न्याय समाधान नहीं

Sun, 16 Apr 2023 11:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Apr 2023 11:28 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा गोली मार कर हत्या हुई। त्वरित न्याय समाधान नहीं है, इससे कानून का राज स्थापित नहीं होगा।

विज्ञापन
Gehlot is targeting the BJP government of UP due to Atiq's death
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश की घटना पर बयान देते हुए कहा कि जो भी हो रहा है उससे कानून का राज स्थापित नहीं होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कहा कि तुरंत न्याय सामाजिक दृष्टीकोण से ठीक नहीं है, राजस्थान में जिस प्रकार पुलिस ने झुकेगा नहीं पर काम किया है, उससे 10% से ज्यादा अपराध में कमी आई है। अपराधी जेल में हैं और बाकी को भी सलाह है, तुरंत आत्मसमर्पण करें नहीं तो बाकी जैसे ही अंजाम होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने उत्तर प्रदेश की घटना पर कहा कि जो भी हो रहा है उससे कानून की स्थापना नहीं होगी। अपराधी को कानून का डर होना चहिए, जिससे वो अपराध करने से पहले डरे। गहलोत ने कहा यूपी में जो कुछ हो रहा है पूरा देश देख रहा है। कानून का राज नहीं रहेगा तो घटना किसी के साथ भी हो सकती है। कानून के हक में कार्रवाई होगी तो देश अखंड रहेगा और एक रहेगा। उत्तर प्रदेश में जो हो रहा वह तो आसान काम है, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल काम है।
विज्ञापन


ये सत्ता में आए तो सब बंद कर देंगे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना लगाते हुए कहा कि इनको सिर्फ सत्ता चहिए। काम, विकास इनका एजेंडा नहीं है। हमने जो भी किया इन्होंने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। इसलिए राजस्थान की जनता को भी समझ जाना चाहिए की आज सरकार या मैं जो भी कर रहा हूं, ये सत्ता पाते ही उस को बंद कर देंगे। इसलिए जनता अपनी सूझबूझ से काम ले। मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि मेरा जीवन का मकसद है सेवा करना में शुरू से करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह पर भड़के
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर गहलोत ने कहा कि अमित शाह को देखना चाहिए उनका केंद्रीय मंत्री अपराध में लिप्त है। जब इनका केंद्रीय मंत्री अपराधी नहीं तो कोर्ट के चक्कर क्यों काट रहा है।अमित शाह को संजीवनी घोटाले के पीड़ितों को दिल्ली बुलाकर उनकी बात सुननी चाहिए।
 

Gehlot is targeting the BJP government of UP due to Atiq's death
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital
गैंगस्टर को पैदा ही होने नहीं दिया जाए
गहलोत ने कहा राजस्थान में पुलिस का इकबाल कायम है। घटनाएं तो पूरी दुनिया में होती हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि राजस्थान में क्राइम पर लगाम लगी रहे। गैंगस्टर को पैदा ही होने नहीं दिया जाए। कोई युवा क्राइम की तरफ बढ़ रहा है तो पुलिस और प्रशासन का काम है उसे क्राइम में जाने से रोके। आज आम जनता का पुलिस से विश्वास बना हुआ है।

कोरोना में पुलिस ने शानदार काम किया
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना की जब पहली लहर आई तो पुलिस की ओर से शानदार काम किया गया। लॉकडाउन में घर-घर खाना पहुंचाने का काम पुलिस ने किया। जब कोरोना की पहली लहर आई तो सभी ने मिलकर साथ दिया।

 

Gehlot is targeting the BJP government of UP due to Atiq's death
परेड की सलामी लेते सीएम - फोटो : Amar Ujala Digital
वर्तमान में एक लाख 12 हजार फोर्स
वही, महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि 16 अप्रै 1949 में राजस्थान पुलिस एकीकरण अध्ययादेश जारी होने के साथ ही राजस्थान पुलिस की स्थापना हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक लाख 12 हजार फोर्स की राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के साथ ही हिंसा व अपराध की रोकथाम कर लिए ततपरता से कार्य कर रही है। उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण व सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों हेतु आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने व डीजीपी मिश्रा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।  

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित परेड की सलामी ली। प्रशिक्षु आईपीएस  शहीन सी के नेतृत्व में परेड में आरएसी, आयुक्तालय, निर्भया स्क्वायड, हाड़ी रानी बटालियन, मेवाड़ भील कोर, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ की टुकड़ियां शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed