फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot angry over ED's action across the state regarding Rajasthan Paper Leak

Rajasthan Paper Leak: प्रदेश भर में ईडी की कार्रवाई पर तमतमाए गहलोत, केंद्रीय जांच एजेंसियों को दी ये नसीहत

Mon, 05 Jun 2023 09:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 09:07 PM IST
सार

राजस्थान के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ईडी की टीमों की कार्रवाई से सीएम गहलोत नाराज दिखे। मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों को कहा कि उन्हें उच्चाधिकारियों के दबाव में नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
Gehlot angry over ED's action across the state regarding Rajasthan Paper Leak
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में रीट और सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में राजस्थान के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ईडी की टीमों ने सोमवार को 27 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, उदयपुर, जालोर, सिरोही सहित कई जिलों में की गई है। इस कार्रवाई से गहलोत सरकार में हलचल मची हुई है। ईडी की इस कार्रवाई से नाराज सीएम ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जब एसीबी अपना काम ठीक से कर रही है तो फिर केंद्रीय एजेंसियां इसमें क्यों दखल दे रही हैं।

विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के दबाव में न आएं 
गहलोत ने कहा कि असल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और आयकर विभाग राजस्थान में घुसने को बेताब हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई की साख देश में अच्छी बनी रहनी चाहिए, उन्हें उच्चाधिकारियों के दबाव में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रीट और आरपीएससी से जुड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में जल्द ही ईडी कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। राजस्थान के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ईडी की टीमों ने सोमवार को 27 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह से लगातार इन्वेस्टिगेशन, सर्च और पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। सूत्र बताते हैं आरोपियों से ठिकाने से ईडी टीमों ने काफी सारे दस्तावेज भी इकट्ठा किए हैं। बताया जा रहा है कि  कुछ महत्वपूर्ण इनपुट्स ईडी के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed