फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gajendra Singh Shekhawat says Will work positively to build medical colleges in every district of Rajasthan

Rajasthan: शेखावत बोले- राजस्थान के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सकारात्मकता से करेंगे काम

Sat, 03 Feb 2024 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 08:33 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, राजस्थान के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सकारात्मकता से काम करेंगे। बता दें कि शेखावत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat says Will work positively to build medical colleges in every district of Rajasthan
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में चिकित्सा का परिदृश्य बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने घोषणा की थी कि देश के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। राजस्थान के सभी 33 जिलों में मेडिकल कॉलेज बने, इसके लिए हम सकारात्मकता के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर के चौथे दीक्षांत समारोह में शेखावत ने कहा कि ऐसे कालखंड में, जब देश बदलाव की ओर है। असीम संभावनाओं की ऊर्जा और अपेक्षा को लेकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ गांव, गरीब, किसान, पीड़ित और शोषितों के जीवन में परिवर्तन लाने का संकल्प लेकर कार्य प्रारंभ किया था। एक तरफ गरीबों को सामान्य मूलभूत आवश्यकता की चुनौती से उभारना है तो दूसरी तरफ भारत को विकसित करने के लिए विकसित देशों के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि भारत का बदलाव पूरे विश्व के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसे समय में हम सब लोगों को काम करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिला है। विशेष रूप से ऐसे डॉक्टरों, जिनको इस समय अपने जीवन का प्रारंभ करने का अवसर मिला है, वो बदलाव के न केवल साक्षी बन सकते हैं, बल्कि बदलाव के रचयिता भी हो सकते हैं। शेखावत जोधपुर एम्स परिवार के सिक्योरिटी गार्ड से लेकर डॉक्टर, मैनेजमेंट, नर्सेस सभी का अभिनंदन किया और आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स जोधपुर को 100 करोड़ रुपये देगा दमानी परिवार
शेखावत ने कहा कि एम्स जोधपुर के विस्तार का जब काम चल रहा था, तब बात आई की एम्स में एक धर्मशाला का निर्माण होना चाहिए। जोधपुर एम्स की जब हमने प्लानिंग की थी, उस समय भी इस बात का प्रावधान किया गया था। एक ऐसा स्थान बनाने की बात थी, जहां मरीजों के अतिरिक्त अटेंडेंट्स के रहने की व्यवस्था हो सके। इस संदर्भ में मैंने डी मार्ट वाले राधाकृष्ण दमानी जी से बात की थी। उनसे निवेदन किया था। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उन्होंने इस बात के लिए स्वीकृति प्रदान की है। वो 100 करोड़ रुपये जोधपुर एम्स में इस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए अपने सीएसआर फंड से देंगे।


स्वास्थ्य सेवाएं राष्ट्र को समर्पित
समारोह के दौरान वर्चुअल रूप से एम्स जोधपुर, नागपुर, बिलासपुर और अन्य एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और सेवाओं का भी विधिवत उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। इनमें एम्स जोधपुर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, नवजात शिशुओं के लिए मॉडल प्रारंभिक हस्तक्षेप (इंटरवेंशन) केंद्र और व्यापक स्तनपान प्रबंधन केंद्र (सीएलएमसी) और केंद्रीय पशु गृह सुविधा प्रमुख हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत उन्नयन के तहत कॉलेज के सुपर स्पैशलिटी ब्लॉक को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। जोधपुर सहित विभिन्न एम्स और राजस्थान में स्वास्थ्य परियोजनाओं और सुविधाओ का शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण भी किया गया। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी समारोह में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed