{"_id":"67e5729ea0dccb42cf0cec7a","slug":"gajendra-singh-shekhawat-met-nitin-gadkari-regarding-road-service-development-in-rajasthan-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: प्रदेश में सड़क विस्तार को लेकर शेखावत ने गडकरी से की चर्चा, इन प्रोजेक्ट को लेकर हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: प्रदेश में सड़क विस्तार को लेकर शेखावत ने गडकरी से की चर्चा, इन प्रोजेक्ट को लेकर हुई बात
Thu, 27 Mar 2025 09:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:15 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि नितिन गडकरी से जोधपुर एलिवेटेड रोड, जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस वे और फलोदी-जयपुर हाईवे को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत ने नितिन गडकरी से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में सड़क सेवा विकास के विभिन्न पक्षों को लेकर चर्चा की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों की यह मुलाकात संसद भवन में हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि मैंने गडकरी जी के समक्ष राजस्थान में सड़क सेवा विकास के विभिन्न पक्षों का अनुरोध रखा है। विशेष रूप से जोधपुर में सड़क मार्ग की ढांचागत जमीनी स्थिति से अवगत कराते हुए एलिवेटेड रोड निर्माण के संदर्भ में चर्चा की। नए जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस वे और फलोदी-जयपुर हाईवे पर भी विमर्श हुआ है। शेखावत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
केंद्रीय रेलमंत्री से भी मिले थे
गौरतलब है कि बुधवार को शेखावत ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रामदेवरा-पोकरण के बीच ब्रॉड गेज रेलवे लाइन को लेकर चर्चा की थी।
ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन