फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former MLA Dr. Jaipal condemned ED's action at the residence of Congress leaders

Rajasthan Election: कांग्रेसी नेताओं के आवास पर ईडी की कार्रवाई भाजपा की बौखलाहट: पूर्व विधायक डॉ जयपाल

Thu, 26 Oct 2023 06:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

Jaipur: पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने पेपर लीक मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की आवास पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कार्रवाई करने की बड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन
Former MLA Dr. Jaipal condemned ED's action at the residence of Congress leaders
ई़डी की कार्रवाई से नाराज हुए पूर्व विधायक डॉ जयपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने पेपर लीक प्रकरण में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापा मारा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को समन भेजा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ जयपाल ने बताया कि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भाजपा की बौखलाहट है। विधानसभा चुनाव में राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के कारण कांग्रेस की सरकार रिपीट हो रही है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय दिख रही है। इसलिए इस तरह की घटिया हरकत कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा को करारा जवाब देगी जनता
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस तरह की कार्रवाई का आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। पूर्व विधायक डा जयपाल ने बताया कि भाजपा के इशारे पर ईडी द्वारा कांग्रेस के नेताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र एवं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत को भी ईडी का सम्मन भेज कर कायरतापूर्ण कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अन्य नेताओं ने की निंदा
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर, फकरे मोईन, महासचिव शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, डॉ संजय पुरोहित, रोहित चौहान, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन ने भी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की आवास पर पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed