फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former Governor Kamla Beniwal passes away in Jaipur Hindi news

Rajasthan: पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन, कांग्रेस की जाट राजनीति का रहीं चेहरा; जानें इनका सियासी सफर

Wed, 15 May 2024 11:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 15 May 2024 11:44 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान की पूर्व और पहली महिला उपमुख्यमंत्री तथा देश के कई राज्यों की राज्यपाल रह चुकीं डॉ. कमला बेनीवाल का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया। कल जयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। डॉ कमला बेनीवाल के पुत्र आलोक बेनीवाल भी विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Former Governor Kamla Beniwal passes away in Jaipur Hindi news
कमला बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की जाट राजनीति का चेहरा रहीं कमला बेनीवाल भी उपचुनावों से ही निकलीं। उन्होंने 1954 में आमेर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता। इसके बाद वे राजस्थान की उपमुख्यमंत्री से लेकर गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल तक बनीं। साल 2003 में कमला बेनीवाल उपमुख्यमंत्री बनी। बतौर मंत्री बेनीवाल के बाद  गृह, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभाग रहे। अशोक गहलोत सरकार में भी वे राजस्व मंत्री रहीं।  

विज्ञापन

पार्टी में विभिन्न पदों पर भी रही
1977 के चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव, राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य, राजस्थान महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य व बाद में चुनाव अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

विज्ञापन

त्रिपुरा, गुजरात व मिजोरम की रह चुकी है राज्यपाल
डॉ. कमला को 2009 में त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह पूर्वोत्तर भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला राज्यपाल थीं। एक महीने बाद, उन्हें 27 नवंबर 2009 को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने चार साल से अधिक समय तक सेवा की। 6 जुलाई 2014 को उनका तबादला मिजोरम के राज्यपाल पद पर कर दिया गया। सिंचाई मंत्री के रूप में उन्होंने राजस्थान में लगभग 48,000 जल संचयन संयंत्रों के जिला कार्यक्रम बनाने का कार्य पूरा किया। जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने जयपुर में एक संस्कृत विश्वविद्यालय भी स्थापित किया है। लगभग 20 वर्षों तक विभिन्न रैंकों में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ में राजस्थान इकाई के प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया है। 1994 - 95 में इफको द्वारा प्रदत्त भारत का सर्वश्रेष्ठ सहकारी पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल और राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। वह एक बुद्धिमान प्रशासक और अनुभवी नेता होने के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थीं। दृढ़ता के साथ उनकी सादगी ने उन्हें कई प्रशंसक दिए।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “डॉ. कमला बेनीवाल जी के निधन से दुःख हुआ। राजस्थान में उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा, जहां उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की। जब वह गुजरात की राज्यपाल थीं और मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी उनके साथ अनगिनत बातचीत हुई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed