Rajasthan Fog: राजस्थान में ठंड में कमी, तापमान 10 डिग्री के पार; कई जिलों में धुंध से धूप कमजोर
राजस्थान में उत्तरी व पश्चिमी हवाओं के असर से रात का तापमान बढ़ा। फतेहपुर में 7.1°C के साथ सबसे कम तापमान दर्ज हुआ, जबकि अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर रहा। कई जिलों में धुंध छाई रही और धूप कमजोर होने से दिन का तापमान सामान्य से कम रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में उत्तरी तथा पश्चिमी हवाओं के मिश्रित प्रभाव से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को 6 शहरों को छोड़कर लगभग सभी जगह न्यूनतम तापमान 10°C या उससे ऊपर रहा। कई जिलों में धुंध के कारण दिनभर धूप कमजोर रही। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 4–5 दिन मौसम स्थिर रहने और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना न होने का अनुमान जताया है।
पिछले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 7.1°C रिकॉर्ड हुआ। उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ने से यहां पिछले सप्ताह की तुलना में तापमान करीब 2 डिग्री बढ़ा है। अन्य शहरों में तापमान इस प्रकार दर्ज हुआ-सीकर 8.5°C, दौसा 9.3°C, चूरू 9.1°C, नागौर 8.9°C, जालौर 8.6°C, लूनकरणसर 7.8°C। माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन 2°C दर्ज हुआ। राष्
यह भी पढें- Jodhpur: Loksabha Speaker का स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat, क्या बोले?
धुंध का असर, धूप कमजोर
अलवर, जयपुर, दौसा, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और गंगानगर सहित कई शहरों में धुंध छाई रही, जिससे दिन में धूप कमजोर रही और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।
रविवार को अधिकतम तापमान
बीकानेर 28.8°C, जोधपुर 30°C, कोटा 27.5°C, चूरू 28.6°C, गंगानगर 27.5°C, नागौर 28.1°C, जयपुर 27.2°C, अजमेर 27.1°C, अलवर 28.2°C, चित्तौड़गढ़ 29.3°C, बाड़मेर 30.4°C।
दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5°C दर्ज हुआ।
शहर — अधिकतम — न्यूनतम
अजमेर — 27.1 — 13.2
भीलवाड़ा — 27.2 — 11.4
वनस्थली (टोंक) — 26.8 — 10
अलवर — 28.2 — 10
जयपुर — 27.2 — 13.3
सीकर — 26.5 — 8.5
कोटा — 27.5 — 12.4
चित्तौड़गढ़ — 29.3 — 11.6
उदयपुर — 27.3 — 11.1
बाड़मेर — 30.4 — 15.6
जैसलमेर — 28.7 — 11.9
जोधपुर — 30 — 10.6
बीकानेर — 28.8 — 12
चूरू — 28.6 — 9.1
गंगानगर — 27.5 — 10.5
नागौर — 28.1 — 8.9
बारां — 28.1 — 10.6
जालौर — 31.5 — 8.6
फतेहपुर — 28.4 — 7.1
करौली — 27.2 — 10.8
दौसा — 28.2 — 9.3
प्रतापगढ़ — 28.3 — 14.1
झुंझुनूं — 27.7 — 10.1