फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five criminals arrested for planning robbery in Jaipur

Jaipur: डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, बदमाशों के पास से चाकू, मिर्च पाउडर, रस्सी और मोबाइल बरामद

Sat, 21 Oct 2023 09:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Oct 2023 09:00 AM IST
सार

विद्याधर नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हथियारबंद पांच बदमाश बिना नंबर की कार में बैठकर डकैती की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Five criminals arrested for planning robbery in Jaipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विद्याधर नगर थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकानों पर डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास दो चाकू, नकब, पेचकस, मिर्च पाउडर, रस्सी के टुकडे़ और छह मोबाइल बरामद किए हैं। जानकारी में सामने आया कि हथियारबंद पांचों बदमाश, बिना नंबर की कार में बैठकर डकैती की साजिश रच रहे थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि विद्याधर नगर थाना पुलिस ने झोटवाडा क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकानों पर डकैती की योजना बना रहे आरोपी राहुल वर्मा, राहुल यादव, पंकज सिंह, रिषी और धर्मेश शर्मा उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मुखबिर से मिली थी सूचना
गुरुवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विद्याधर नगर में जंगलेश्वर महादेव मंदिर के पास सूनसान जगह पर एक कार खड़ी है, जिसमें हथियारबंद बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना नंबर की कार की घेराबंदी करते हुए पांचों आरोपियों को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास दो चाकू, पेचकस, नकब, मिर्च पाउडर, रस्सी के टुकड़े और छह मोबाइल मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने ज्वेलर्स के यहां डकैती डालने की योजना बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा की गई अन्य वारदातें खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed