फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five accused who were chasing Vasudev Devnani's car arrested

Jaipur: विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की गाड़ी का पीछा करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

Wed, 11 Dec 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

Jaipur News: विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी की गाड़ी का पीछा करने और बार-बार ओवरटेक करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Five accused who were chasing Vasudev Devnani's car arrested
पकड़े गए सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के बगरू क्षेत्र में राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी की गाड़ी का पीछा करने और बार-बार ओवरटेक करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश सैनी, राहुल कुमावत, साहिल कुमावत और लोकेश यादव शामिल हैं, जो सभी बगरू के ही निवासी हैं।

विज्ञापन


क्या था मामला?
बता दें कि आरोपियों ने अजमेर रोड महापुरा क्षेत्र से वासुदेव देवनानी की गाड़ी का i20 कार से पीछा किया। गाड़ी लहराते हुए बार-बार ओवरटेक करते हुए आरोपी वीडियो बना रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने नाकाबंदी तोड़ते हुए भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने इस घटना की शिकायत डीजीपी उत्कल रंजन साहू को की थी। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के निर्देशन में टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील बनाने के लिए किया पीछा
पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी वासुदेव देवनानी की गाड़ी का पीछा करते हुए वीडियो बना रहे थे, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की योजना थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed