फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ex PM Manmohan Singh Passes Away: Manmohan Singh was elected unopposed to Rajya Sabha from Rajasthan in 2019

Dr Manmohan Singh: राजस्थान से भी रहा पूर्व पीएम मनमोहन का नाता, 2019 में निर्विरोध चुने गए थे राज्यसभा सदस्य

Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 26 Dec 2024 11:44 PM IST
सार

Ex PM Manmohan Singh Passes Away: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया। वे राजस्थान से एक बार राज्यसभा सांसद चुने गए थे। उनके निधन पर प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया है। 

विज्ञापन
Ex PM Manmohan Singh Passes Away: Manmohan Singh was elected unopposed to Rajya Sabha from Rajasthan in 2019
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नहीं रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ex PM Manmohan Singh Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। गुरुवार रात 9:51 बजे उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। 92 वर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां, उनका निधन हो गया।   

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से भी नाता रहा है। वे राज्यसभा उपचुनाव 2019 में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। यह सीट भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस पार्टी ने इस सीट के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को नामित किया था। विपक्षी पार्टी भाजपा की ओर से किसी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य घोषित किया गया था। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इससे पहले पहले असम से पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे थे। 
विज्ञापन


सीएम भजनलाल ने जताया दुख 
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम गहलोत ने जताया शोक 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया।  प्रधानमंत्री के रूप में आपके कार्यकाल में राजस्थान को विशेष सहयोग मिला जिससे कारण पचपदरा रिफाइनरी जैसी बड़ी सौगात मिली। आपके कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा। एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है।  
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed