फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Employees Federation submits memorandum to Rajasthan Government for salary arrears and GPF payment

Rajasthan: वेतन, एरियर, बोनस, पेंशन और जीपीएफ भुगतान महीनों से अटके, कर्मचारी महासंघ ने सरकार को दिया ज्ञापन

Thu, 08 Feb 2024 09:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Feb 2024 09:36 AM IST
सार

राजस्थान सरकार की रीढ़ माने जाने वाले कर्मचारी अपने बकाया भुगतान को लेकर वित्त विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। राजस्थान कर्मचारी महासंघ ने कार्रवाई के लिए अब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Employees Federation submits memorandum to Rajasthan Government for salary arrears and GPF payment
राजस्थान कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की नई भजनलाल सरकार से कर्मचारी अपने बकाया वेतन और अन्य भुगतानों की गुहार लगा रहे हैं। राजस्थान कर्मचारी महासंघ ने अब वेतन, सरेंडर एरियर,बोनस, पेंशन, जीपीएफ, एसआई के बकाया भुगतानों को क्लीयर करवाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कोष कार्यालयों से बिल क्लीयर होने के बाद भी महीनों से उनका भुगतान अटका हुआ है। इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी संगठनों में अब रोश गहराने लगा है। इधर, पेंशनर  समाज भी सरकार को इस मामले में कई बार ज्ञापन सौंप चुका है। अक्टूबर में रिटायर हो चुके कर्मचारियों के भुगतान अब तक नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन


जब भाजपा विपक्ष में थी तब कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे विधानसभा में लगातार उठा रही थी। लेकिन, अब सत्ता में आने के बाद स्थिति वही के वही है। ऐसे में कर्मचारी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कर्मचारी हितों के मुद्दे सिर्फ सत्ता पाने के लिए ही उठाए गए थे?
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाजपा के सत्ता में आने से पहले आईएफएमएस 3.0 में होने वाली गड़बड़ियों की जांच का मुद्दा उठाया था। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूल बजट सिस्टम के जांच की मांग सदन में रखी थी।


सरकार से फिर बात करेंगे  
सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीतराम चौधरी ने कहा- हमने भी इस संबंध में पहले सरकार को ज्ञापन दिया था कि वेतन, पेंशन से जुड़े भुगतान 3 महीने से ज्यादा पीछे चल रहे हैं। आज बजट पेश होने के बाद हम फिर से सरकार से इस संबंध में बात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed