Jaipur Earthquake: जयपुर में लगातार तीन बार आया भूकंप, तेज झटकों से हिला पूरा शहर, सहमे लोग घरों से बाहर आए
जयपुर में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के बीच भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
Strong #earthquake in #jaipur at 4:09 am
विज्ञापन विज्ञापन
Ignore the timestamp pic.twitter.com/GkVbpDBzla — chinmay garg (@iflyAirbusA320) July 20, 2023
जानकारी के अनुसार, लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया। सड़कों पर लोग एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते दिखे।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि जयपुर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे।
जयपुर में तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) July 20, 2023
I hope you all are safe!
#Jaipur #earthquake
भूकंप के बाद विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी
वहीं, स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर भूकंप आने का वीडियो भी साझा कर रहे हैं। जिसमें भूकंप के कारण कार हिलती दिख रही है। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी।
#earthquake tremors felt in Jaipur this morning caught on our camera! pic.twitter.com/PhMCkpjymY
— Ajish Nair (@AjishNairP) July 20, 2023
10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र
एनसीएस ने बताया कि 3.4 तीव्रता का तीसरा भूकंप सुबह लगभग 4.25 बजे आया। जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस ने ट्वीट किया कि इससे पहले 3.1 तीव्रता का भूकंप सुबह 4.22 बजे आया, जिसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में था। पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।