{"_id":"65c0f401ef42d56da60e3cbe","slug":"diya-kumari-says-task-force-formed-to-identify-new-expressway-in-rajasthan-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diya Kumari: 'नए एक्सप्रेस-वे की पहचान के लिए टास्क फोर्स गठित, देश की Express Way राजधानी बनाने का लक्ष्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diya Kumari: 'नए एक्सप्रेस-वे की पहचान के लिए टास्क फोर्स गठित, देश की Express Way राजधानी बनाने का लक्ष्य'
Mon, 05 Feb 2024 08:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:13 PM IST
सार
राजस्थान में नए एक्सप्रेस-वे की पहचान के लिए टास्क फोर्स गठित हो गया है। प्रदेश को भारत की एक्सप्रेस-वे राजधानी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह बातें राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कही।
विज्ञापन
दीया कुमारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023' के अंतर्गत राजस्थान में नए एक्सप्रेस-वे के मार्गों की पहचान करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उप-मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी के अनुमोदन के बाद इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को भारत की एक्सप्रेस-वे राजधानी बनाने का सरकार का लक्ष्य है। उसी लक्ष्य के अनुरूप संकल्प पत्र-2023 की क्रियान्विती में इस टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स छह महीने में नए संभावित एक्सप्रेस-वे का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस विषय कि विशिष्ट जानकारी रखने वाले विज्ञ अधिकारियों को टास्क फोर्स के अनुमोदन से आमंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
टास्क फोर्स में सार्वजनिक निर्माण विभाग के शासन सचिव, संजीव माथुर, मुख्य अभियन्ता एवं अतिरिक्त सचिव डीआर मेघवाल, मुख्य अभियन्ता (एनएच) विकास दीक्षित, मुख्य अभियन्ता (गुणवत्ता नियंत्रण) मुकेश भाटी, अधीक्षण अभियन्ता अनुप गहराना, अनुपम गुप्ता एवं राजीव अग्रवाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन