फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Diya Kumari Foundation stone of three high reservoirs costing Rs 18 crore in Vidyadhar Nagar

Diya Kumari: विद्याधर नगर में 18 करोड़ की लागत के उच्च जलाशयों का शिलान्यास, एक लाख से अधिक लोग होंगे लाभांवित

Fri, 09 Feb 2024 06:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 06:04 PM IST
सार

राजधानी जयपुर की विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में 18 करोड़ की लागत के तीन उच्च जलाशयों का शिलान्यास हुआ। एक लाख तेरह हजार से ज्यादा की आबादी इस जलाशय से लाभांवित होगी। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा, विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान बनाएंगे।

विज्ञापन
Diya Kumari Foundation stone of three high reservoirs costing Rs 18 crore in Vidyadhar Nagar
डिप्टी सीएम दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने शुक्रवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए तीन उच्च जलाशयों का शिलान्यास किया। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से नींदड, कबीर आश्रम और माचड़ा हनुमान मंदिर क्षेत्र में उच्च जलाशय बनाए जाएंगे। इन उच्च जलाशयों के पूर्ण होने पर क्षेत्र की लगभग एक लाख तेरह हजार आबादी को स्वच्छ एवं निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी सहित सभी वर्गों का ध्यान रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को यथा शीघ्र धरातल पर उतारने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही हैं। इस अवसर पर जलदाय मंत्री ने उप-मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बजट में जलदाय विभाग को 15 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। इससे हर घर नल पहुंचाने के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केन्द्र एवं विद्यालय का किया निरीक्षण
उप-मुख्यमंत्री ने नींदड गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों, उसमें पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों एवं पोषाहार के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नींदड का निरीक्षण कर स्कूल स्टॉफ एवं छात्राओं से संवाद किया। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि किए जाने से खुश नींदड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीसलपुर पृथ्वीराज नगर पेयजल योजना के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आठ पानी की टंकिया बनाई जानी हैं, जिनमें से छह का काम शुरू हो चुका है। शेष दो टंकियों के लिए भूमि उपलब्ध होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed