फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Divya Maderna sitting on a Shikara got trolled for posting this

Rajasthan: शिकारा पर बैठी दिव्या मदेरणा ने पोस्ट किया वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- मोदी को शुक्रिया कहे

Tue, 24 Sep 2024 07:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान की तेज तर्रार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा का एक वीडियो उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जबरदस्त वायरल हुआ। इसमें उन्होंने कश्मीर में शिकारे की सैर वीडियो अपलोड किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद भी किया गया, लेकिन साथ-साथ उन्हें ट्रोल भी बहुत किया गया। जानिए क्यूं?

विज्ञापन
Divya Maderna sitting on a Shikara got trolled for posting this
दिव्या मदेरणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की कांग्रेस नेता और ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा पिछले दिनों तब अचानक चर्चा में आई, जब कांग्रेस ने उन्हें जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी दी। दिव्या मदेरणा कश्मीर में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंची।

विज्ञापन


जहां उन्होंने कश्मीर की डल झील पर शिकारे में सैर करते हुए एक वीडियो अपलोड किया। मदेरणा के समर्थकों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया, लेकिन वीडियो को ज्यादा चर्चा में ट्रोल करने वाले लाए। वीडियो को एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा…’झील में शिकारा’ लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें यह कहते हुए ट्रोल किया कि इसके लिए मोदी का शुक्रिया अदा करिए। एक अन्य यूजर ने इसका श्रेय पीएम मोदी को देते हुए लिखा…मोदी जी, वाकयी आपने कश्मीर में अमनचैन ला दिया, राजस्थानी मोहतरमा भी शिकारे में डल झील से शंकराचार्य टेकरी के दिलकश नजारे देख रही हैं।
विज्ञापन


कौन है दिव्या मदेरणा
दिव्या मदेरणा राजस्थान एक ताकतवर सियासी परिवार से ताल्कुल रखती हैं। पिछली गहलोत सरकार में उनकी चर्चा सरकार के कई मंत्रियों के खिलाफ खुलकर विधानसभा में बोलने को लेकर खूब रही थी। हालांकि इस बार वे बेहद नजदीकी मुकाबले में बीजेपी के भैराराम सियोल से चुनाव हार गईं, लेकिन कांग्रेस हाई कमान के वे बेहद नजदीक मानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed