फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dharmendra Rathore Says I do not write lal diary I write routine in Gandhi diary My family ties with Gudha

Dharmendra Rathore: 'मैं लाल डायरी नहीं, गांधी डायरी में दिनचर्या लिखता हूं...गुढ़ा से मेरे पारिवारिक संबंध'

Wed, 26 Jul 2023 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 09:46 PM IST
सार

राजस्थान में RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा, मैं लाल डायरी नहीं बल्कि गांधी डायरी में दिनचर्या लिखता हूं। बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा से मेरे लंबे समय से पारिवारिक संबंध हैं। राठौड़ ने कहा, आईटी के लोग मेरे घर से तीन डायरियां लेकर गए थे, जिनमें गांधी डायरियां थीं। मैं समझ नहीं पाया क्या षड़यंत्र चल रहा है, ये किन-किन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं?
 

विज्ञापन
Dharmendra Rathore Says I do not write lal diary I write routine in Gandhi diary My family ties with Gudha
RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (RTDC) अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने लाल डायरी के मुद्दे पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं लाल डायरी नहीं, गांधी डायरी में दिनचर्या लिखता हूं। आईटी के लोग मेरे घर से तीन डायरियां लेकर गए थे, जिनमें गांधी डायरियां थीं। उन्होंने कहा, राजेंद्र गुढ़ा से मेरे लंबे समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं। मैं समझ नहीं पाया अंदर ही अंदर क्या षड़यंत्र चल रहा है, ये किन-किन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं?

विज्ञापन


धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा, भाजपा राजस्थान सरकार पर झूठे आरोप लगाकर मणिपुर के मुद्दे की गंभीरता को कम करने का षड़यंत्र कर रही है। उसी षड़यंत्र के अंतर्गत राजेंद्र गुढ़ा को मोहरा बनाकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा रचा गया है। धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति ने कहा, मेरे राजेंद्र गुढ़ा से लंबे समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं। हमारे संबंधों की प्रगाढ़ता इतनी रही कि लगभग 10 साल पहले वे मेरे घर में रहे। उस समय इनके विधानसभा क्षेत्र के कई लोग आकर मुझसे इनकी आलोचना कर कहते थे, कि इनको अपने घर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ये बेहद अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। लेकिन मेरे व्यक्तिगत संबंधों के कारण मैंने उन बातों पर ध्यान नहीं दिया। एक कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा इनकी मदद की। साल 2009 और 2019 में अन्य बसपा विधायकों के साथ इन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की, ये तब भी मेरे संपर्क में रहे और इनका बैकग्राउंड जानते हुए भी पार्टी हित में मैंने इनका साथ दिया।
विज्ञापन


पिछले लगभग साल भर से गुढ़ा पार्टी लाइन से हटकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ही बयानबाजी कर रहे थे। मैंने इनको समझाने का प्रयास किया कि ऐसा न करें, परंतु मैं तब समझ नहीं पाया कि ये अंदर ही अंदर क्या षड़यंत्र चल रहा है और ये किन-किन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं? आज आश्चर्यजनक रूप से राजेंद्र गुढ़ा की प्रशंसा कर रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कुछ दिन पहले गुढ़ा को जब बिन पैंदे का लोटा कहा था, तब भी मैंने इनका बचाव किया था। यह सर्वविदित है कि BJP ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी सरकार गिराने का प्रयास किया। इसी षड़यंत्र का हिस्सा केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कांग्रेस नेताओं, तमाम प्रतिष्ठानों और मुख्यमंत्री के भाई तक के घर पर छापा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा, मुझे याद है कि उस घटनाक्रम के दौरान गुढ़ा मेरे घर आए थे, लेकिन इस घटनाक्रम से लेकर कभी भी मेरे से इन्होंने किसी लाल डायरी की चर्चा नहीं की। मैं संभवत: हमेशा गांधी डायरी का उपयोग करता हूं और अपनी दिनचर्या इसमें लिखता हूं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लोग मेरे घर से तीन डायरियां लेकर गए थे, जिनमें ऐसी गांधी डायरियां थीं। ये उनके रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 


कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां मणिपुर में हो रहीं हिंसा, महिलाओं से बलात्कार और हत्याओं के मामले पर संसद में चर्चा करना चाहती है। पूरे देश-दुनिया की नजर इस पर है, पर संसद नहीं चल पा रही है। दिल्ली से लेकर जयपुर तक भाजपा राजस्थान सरकार पर झूठे आरोप लगाकर मणिपुर के मुद्दे की गंभीरता को कम करने का षड़यंत्र कर रही है। उसी षड़यंत्र के अंतर्गत राजेंद्र गुढ़ा को मोहरा बनाकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा रचा गया है। प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे से महज तीन दिन पहले गुढ़ा और बीजेपी के नेताओं के जो बयान विधानसभा के अंदर और बाहर आए हैं, वो इसी षड़यंत्र का हिस्सा हैं। हालांकि, वो इसमें सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed