फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   DG-IG Conference: Last day of the conference today, 8 topics will be discussed, PM will leave in the evening

DG-IG Confrance: DG-IG कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन, आठ विषयों पर होगी चर्चा, शाम को रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Sun, 07 Jan 2024 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 08:38 AM IST
सार

Jaipur: राजधानी में तीन दिनों से चल रही डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज अंतिम दिन है। आज इस कॉन्फ्रेंस में करीब आठ विषयों पर चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री आज शाम तक के सत्र में मौजूद रहेंगे उसके बाद गृहमंत्री की मौजूदगी में बाकी विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
DG-IG Conference: Last day of the conference today, 8 topics will be discussed, PM will leave in the evening
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

तीन दिन की डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री तय समय पर सीएम के साथ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से विदा लेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यहां मौजूद हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कॉन्फ्रेंस के कल के सेशन में खालिस्तान में आतंकवाद को खत्म करने के मुद्दे को लेकर सभी राज्यों के डीजी से सुझाव आमंत्रित किए गए। साथ ही एनएसए अजीत डोभाल ने भी इस विषय पर अपने सुझाव पेश किए। इसके अतिरिक्त साइबर सुरक्षा, कानून बदलने, सजा और जुर्माना बढ़ाने के साथ ही मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की इस कॉन्फ्रेंस में तीन दिन से देश के माननीय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के जयपुर में होने से राजधानी हाई अलर्ट पर है, जिसका जिम्मा एसपीजी ने उठा रखा है। पिछले दस दिन से एसपीजी ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर को अपने कब्जे में लिया हुआ है। यहां आने-जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस का कड़ा पहरा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी खुद मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed