Rajasthan News: स्काउट्स और गाइड्स से मिलकर डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोली- हमारी सरकार आपके भविष्य को संवारेगी
Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को प्रदेश भर से आये स्काउट्स और गाइड्स को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की डबल इंजन की सरकार उनके भविष्य को संवारने के लिए दिन-रात काम में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कोने-कोने से आज हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स के 500 से भी ज्यादा स्कॉउट्स और गाइड राज्य के बजट में चार करोड़ रुपये का अनुदान जारी किये जाने के लिए उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद देने के लिए उनके निवास पर एकत्र हुए थे।
दीया कुमारी ने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों के बजट का मुख्य उद्देश्य विकसित राजस्थान और विकसित भारत के लिए मजबूत नींव रखना है। उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास, रोजगार के अवसर और राज्य के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने से ये विकसित राजस्थान का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और हम सब उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
इसके साथ की राज्यभर से आये कई अन्य शिष्टमंडलों, संस्थानों और विशिष्ट जनों ने आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को बजट में की गई विकासोन्मुखी योजनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की और श्री खाटू श्याम जी मंदिर में सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
इंडियन हेरिटेज होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में पर्यटन को गति देने के लिए बजट में उनके द्वारा की गई घोषणाओं के लिए उनका आभार जताया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने आज जैतारण और ब्यावर विधानसभा और कोटा-दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने अपने इलाके के गणमान्य लोगों के शिष्टमंडल के साथ बजट में की गयी घोषणाओं के लिए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का आभार जताया।
हुड़कों के साथ एमओयू मील का पत्थर साबित होगा- दीया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज राजस्थान सरकार ने हुड़कों के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी, जल संसाधन विकास मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मौजूद थे। वित्त मंत्री ने इस एमओयू को एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान के विकास के लिए विभिन्न वित्त जरूरतें समय पर पूरी हो पायेगी। इस अवसर पर हुड़कों के अध्यक्ष और प्रंबध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ भी मौजूद थे। इसी के साथ, आज सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में ऱिन्यू हंस उर्जा प्राईवेट लिमिटेड के साथ भी राजस्थान की पॉवर डिस्कॉम और राजस्थान उर्जा विकास निगम लिमिटेड के बीच अगले 25 साल के लिए पॉवर परचेज एग्रीमेन्ट किया। इस प्रोजेक्ट की ख़ास बात ये है कि इस प्रोजेक्ट से मिलने वाली बिजली की कीमत 2.18 रुपये प्रति यूनिट है, जो देश में अब तक की सबसे कम दर है।