फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Deputy Chief Minister Diya Kumari held a review meeting in RSRDCC office

Jaipur: समीक्षा बैठक में दीया कुमारी ने दिए निर्देश, कहा- केंद्र प्रवर्तित कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी

Tue, 09 Jan 2024 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Jan 2024 07:02 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि यह विभाग आमजन से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इसलिए हमारे कामों का असर भी दिखना चाहिए। हमारा विभाग जितना अच्छा काम करेगा जनता को सुविधाओं का उतना ही बेहतर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Diya Kumari held a review meeting in RSRDCC office
समीक्षा बैठक करती उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि केंद्र प्रवर्तित योजनाओं से मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, अस्पताल एवं अन्य निर्माण कार्य जो आरएसआरडीसीसी की देखरेख में करवाए जा रहे हैं, उन्हें गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करें। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड (आरएसआरडीसीसी) कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आमजन से जुडे़ इन महत्वपूर्ण कामों सहित अन्य कामों को भी समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को जल्दी से जल्दी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


अनसेफ सड़कों को तत्काल ठीक करें
उन्होंने कहा कि यह विभाग आमजन से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। इसलिए हमारे कामों का असर भी दिखना चाहिए। हमारा विभाग जितना अच्छा काम करेगा जनता को सुविधाओं का उतना ही बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे राज्य में सड़कों के ऐसे क्षेत्र जो अनसेफ हो चुके हैं और दुर्घटना का कारण बन सकतें हैं, उन्हें चिह्नित कर तत्काल ठीक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालिटी कंट्रोल की सुविधा का पूरा उपयोग करें
इस दौरान उन्होंने आरएसआरडीसीसी कार्यालय में स्थापित केंद्रीय गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों कि जानकारी उप मुख्यमंत्री को दी। उनका अवलोकन करवाया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेन्ट्रल लैब के साथ जिलों एवं निर्माण स्थलों पर स्थापित लैबों का पूरा सदउपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि हमारी लैब्स अन्य विभागों एवं लोगों के भी काम आ सकें और राजस्व उत्पादन का कार्य भी कर सकें।

इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्वैभव गालरिया, आरएसआरडीसीसी के एमडी सुधीर माथुर एवं सचिव संजीव माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed