फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Deputy Chief Minister Diya Kumari addressed people in Vikas Bharat Sankalp Yatra

विकसित भारत संकल्प यात्रा: उपमुख्यमंत्री बोलीं- नौ वर्षों की विकास यात्रा ने स्थापित किए तरक्की के नए आयाम

Fri, 22 Dec 2023 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Dec 2023 08:52 PM IST
सार

विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Diya Kumari addressed people in Vikas Bharat Sankalp Yatra
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विगत नौ वर्षों की विकास यात्रा से देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश में आधारभूत संरचना का तेजी से सुदृढ़ीकरण और विस्तार हुआ है और व्यापार सुगम हुआ है। तकनीक के नए युग का सूत्रपात हुआ है तथा भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है। यह कहना था राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का। वे शुक्रवार को विद्याधर नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रही थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि हम सभी साथ मिलकर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विकसित भारत के पथ पर कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवशाली नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा। इस यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ राज्य में शुरू हुई भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक राजस्थान की सभी ग्राम पंचायतों में जाएगी। देश का प्रत्येक नागरिक को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त, समर्थ और समृद्ध बनाना इस यात्रा का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन




दीया कुमारी ने आगे कहा कि यह यात्रा जन-जन को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों से अवगत करा रही है। यात्रा के दौरान न सिर्फ आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि जो लोग किन्हीं कारणों से इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी इनसे जुड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, जन-धन खातों, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से महिलाओं का जीवन आसान हुआ है और उनका आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने राज्य के नागरिकों से अपील की कि हम सभी मिलकर विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाएं और विकसित भारत के सपने को साकार करने के साक्षी बनें। सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed