{"_id":"6497ed2ad90502ab6e0118da","slug":"dead-body-of-youth-found-in-jaipur-tourist-spot-jal-mahal-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: जल महल में मिला युवक का शव, पानी में शव देख पर्यटकों में मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: जल महल में मिला युवक का शव, पानी में शव देख पर्यटकों में मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sun, 25 Jun 2023 01:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:01 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में टूरिस्ट स्पॉट जल महल में आज सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव का चेहरा मछलियों ने बेकार कर दिया, जिसके चलते युवक की पहचान नहीं हो सकी। दिन रात चहल-पहल रहने वाले जल महल में शव मिलना पुलिस के लिए बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
पानी से शव निकालने का प्रयास करते युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जयपुर के दिल जल महल में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव देख लोगों ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। युवक का चेहरा मछलियों ने बेकार कर दिया जिसके चलते युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
आज सुबह 7:30 बजे के करीब लोगों ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक का शव पानी में उतरा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम के साथ मौके पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकाला। युवक की मौत आत्महत्या से हुई है या हत्या कर शव को फेंका गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, शव मिलने पर पुलिस ने एफएसएल सूचना दी, जिसके बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कल शाम ही फिल्म प्रमोशन के लिए आर्यन और कियारा भी जल महल पहुंचे थे। जल महल पर देर रात तक चहल पहल बनी रहती है। इस वजह से युवक का शव मिलना एक बड़ा सवाल है। थाना अधिकारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन