{"_id":"66a7743350859ee84408ef1f","slug":"crores-of-rupees-defrauded-by-sending-fake-diamonds-to-nri-diamond-trader-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विदेशी महिला के बाद एनआरआई को भेजे नकली हीरे, लैब से हुआ खुलासा; पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विदेशी महिला के बाद एनआरआई को भेजे नकली हीरे, लैब से हुआ खुलासा; पुलिस के हाथ खाली
Mon, 29 Jul 2024 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:22 PM IST
सार
Rajasthan: विदेशी महिला को छह करोड़ के नकली आभूषण बेचकर फरार हुए ज्वैलर ठग पिता पुत्र को पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर सकी थी कि अब एनआरआई डायमंड कारोबारी को नकली डायमंड भेजकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के अनुसार वारदात का शिकार एनआरआई तुलसी केसवानी लंबे समय से जयपुर के ऋषि फतेहपुरिया के साथ डायमंड का बिजनेस कर रहा था, लेकिन एनआरआई को ऋषि फतेहपुरिया द्वारा नकली डायमंड भेजने की करतूत का पता चला तो उसने व्यापार बंद कर दिया। बाद में ऋषि फतेहपुरिया ने किए पर माफी मांगते हुए फिर से व्यापार शुरू करने की मंशा जाहिर की। एनआरआई ने उसका विश्वास कर फिर से उसके साथ कारोबार शुरू किया। तुलसी केसवानी की सूरत में भी डायमंड फैक्ट्री है, जिसको उसका मैनेजर पीयूष बालानी संभालता है। आरोप है कि पीयूष ने भी धोखाधड़ी में ऋषि का साथ दिया।
विज्ञापन
लैब से हुआ खुलासा
डायमंड व्यापारी ऋषि फतेहपुरिया उसे सामान भेज रहा था। शक होने पर एनआरआई ने लैब में जांच करवाई तो डायमंड मापदंडों पर खरे नहीं उतरे। एनआरआई ने इसकी जानकारी एंबेसी को दी तो उसके खिलाफ रामगंज थाने में मामला दर्ज हुआ एनआरआई ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसकी मदद करने की बजाय टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन