फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CREDAI Real Estate Expo from 4th to 7th April in jaipur rajasthan

Rajasthan News: क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो चार से सात अप्रैल तक, प्रॉपर्टी खरीदने के मिलेंगे ढेरों विकल्प

Tue, 02 Apr 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 02 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

Rajasthan News: कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई राजस्थान) की ओर से रियल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। 4 से 7 अप्रैल तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में यह आयोजन होगा। एफएस रियल्टी के सौजन्य से आयोजित एक्सपो में प्रदेशवासियों को प्रॉपर्टी के ढेरों विकल्प और बेस्ट होम डील्स मिलेगी।

विज्ञापन
CREDAI Real Estate Expo from 4th to 7th April in jaipur rajasthan
क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो चार से सात अप्रैल तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

4 से 7 अप्रैल तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2024 का आयोजन किया जा रहा है। एफएस रियल्टी के सौजन्य से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े प्रॉपर्टी एक्सपो में प्रदेशवासियों को प्रॉपर्टी के ढेरों विकल्प और बेस्ट होम डील्स मिलेगी। एक्सपो में दो साल के सबसे बड़े बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगे। स्पॉट बुकिंग पर टाटा टियागो हैचबैक के साथ क्रेडाई की ओर से 6 लाख रुपए तक के निश्चित उपहार भी दिए जाएंगे। एक्सपो में जयपुर, अलवर, अजमेर, उदयपुर, सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों के 40 से अधिक रियल एस्टेट व्यवसायी शामिल होंगे। इस दौरान 53 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी जहां कई प्रोपर्टी मॉडल्स को डिस्प्ले किया जाएगा। एक्सपो के माध्यम से प्लॉट, फ्लैट, विला, फार्म हाउस, खेत, दुकान सहित अन्य प्रॉपर्टी का विक्रय किया जाएगा। एक्सपो में 10 हजार से अधिक विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


400 से अधिक प्रॉपर्टी डिस्प्ले 
क्रेडाई राजस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि संस्था बिल्डर्स के साथ कस्टमर के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड के बाद प्रॉपर्टी और स्पेस रिक्वायरमेंट बढ़ी है। ऐसे में लग्जरी के साथ अफोर्डेबल प्रॉपर्टी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो, इसके लिए ही रियल एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो में 400 से अधिक प्रोजेक्ट एक ही छत के नीचे डिस्प्ले होंगे। बैंक लोन की सुविधा भी यहीं उपलब्ध होगी। इस मौके पर क्रेडाई राजस्थान के सेक्रेटरी रविंद्र प्रताप सिंह, कन्वीनर गिरिराज अग्रवाल, को-कन्वीनर कृष्णा गुप्ता एवं को-कन्वीनर अमित विजयवर्गीय उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


एक्सपो में प्रॉपर्टी का हर विकल्प उपलब्ध 
क्रेडाई रियल एस्टेट एक्सपो-2024 में कम बजट या प्रीमियम रेंज में वन बीएचके से लेकर 4 बीएचके फ्लैट भी मिलेंगे। निवेश के हिसाब से भी ग्राहकों को प्रोपेक्स में कई विकल्प मिलेंगे। ग्राहकों को अपनी पसंदीदा लोकेशन के हिसाब से बेस्ट होम डील्स मिल सकेगी। खास बात यह है कि यदि ग्राहक को किसी प्रोजेक्ट में रुचि है तो ऑन साइट विजिटिंग फैसिलिटी भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट बुकिंग पर मिलेगी टियागो कार 
क्रेडाई रियल एक्सपो में हर स्पॉट बुकिंग पर निश्चित उपहार दिया जाएगा, जिसमें आप टाटा की टियागो हैचबैक कार भी पा सकते हैं। सभी विजिटर्स के लिए लकी ड्रॉ भी रहेगा। इनके अलावा क्रेडाई अलग से भी हर स्पॉट बुकिंग पर एक लाख से 6 लाख रुपए के निश्चित उपहार की पेशकश कर रही है। इनके अलावा प्रतिदिन 100 विजिटर्स को निश्चित उपहार दिए जाएंगे। एंटरटेनमेंट के लिए म्यूजिक और फूड स्टॉल भी रखी गई हैं, जहां न केवल एक्सपो का मजा ले सकेंगे, लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed