फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi said that Rahul Gandhi is helpless in front of Ashok Gehlot

Jaipur: जोशी बोले- अशोक गहलोत के आगे राहुल गांधी बेबस हैं, वो वादा कर गए पर मुख्यमंत्री ने उनकी सुनी ही नहीं

Fri, 28 Jul 2023 10:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 10:01 PM IST
सार

राहुल गांधी ने किसानों से जो वादे किए थे उसको पूरा करें। क्यों किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, जवाब दें। किसानों की दुर्गति के पीछे इनका झूठा वादा था।

विज्ञापन
CP Joshi said that Rahul Gandhi is helpless in front of Ashok Gehlot
पत्रकार वार्ता करते सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राहुल गांधी की राजस्थान यात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि यह वही राहुल गांधी हैं, जिन्होंने राजस्थान के किसानों से वादा किया था कि गिनती करके किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ़ होगा, नहीं तो मुख्यमंत्री को हटा दूंगा। 

विज्ञापन


वास्तविकता ये है कि राहुल गांधी मजबूर हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनसे पूछते हैं कि तुम किस खेत की मूली हो। मुख्यमंत्री को जब दिल्ली बुलाया जाता है तो वो अपने पैर आलाकमान की तरफ करके वर्चुअल बैठक में जुड़ते हैं और कहते हैं कि जब समय होगा जब मन करेगा तब दिल्ली आऊंगा। राहुल गांधी तो मुख्यमंत्री के आगे बेबस हैं। राहुल गांधी ने किसानों से जो वादे किए थे उसको पूरा करें। क्यों किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं, जवाब दें। किसानों की दुर्गति के पीछे इनका झूठा वादा था, जिसकी आशा में किसान को लगा कि कर्जा माफ़ कर देंगे पर हकीकत में इन्होंने किसानों के साथ धोका कर उनकी जमीन की नीलामी करवा दी और किसान को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


राजस्थान है या तालिबान है, तुष्टीकरण की सीमाएं पार कर दी सरकार ने
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बिना किसी समुदाय का नाम लिया कहा कि भाजपा सरकार आते ही तुष्टीकरण बंद होगा। अलवर में तिलक लगाने पर हिंसा का मामला तुष्टीकरण के घातक नतीजे का परिणाम बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार राजस्थान में बड़ा मुद्दा, मुख्यमंत्री को लाल डायरी का सत्य जनता को बताना चाहिए, जोशी बोले कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण कि सभी सीमा पार कर दी सरकार ने, जोशी बोले कि अलवर के चौमा, रामगढ़ में सरकारी विद्यालय में तिलक लगाकर आने पर हिंदू छात्र के साथ की गई मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव गहलोत सरकार की तुष्टीकरण का नतीजा है। हम राजस्थान में रह रहे है या तालिबान में। यह घटना तो तुष्टीकरण की हद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक लगाकर स्कूल गए तो हिंसा का शिकार होना पड़ेगा
इनके राज में अब आप तिलक लगाकर स्कूल गए तो हिंसा का शिकार होना पड़ सकता है। इससे शर्मनाक बात क्या होगी। इनके राज में प्रदेश का क्या हाल हो गया है। इनके तुष्टिकरण के घातक नतीजे हैं। मुख्यमंत्री को इस घटना को तुष्टीकरण के तराजू में न तोलते हुए पीड़ित छात्र और उनके परिजनों के साथ न्याय करना चाहिए। ऐसे ही मामले पिछले दिनों भीलवाड़ा और उदयपुर में भी सामने आ चुके हैं। भीलवाड़ा के सेंट एंसलम स्कूल में तिलक लगाकर जाने पर छात्र की पिटाई की और टीसी काटने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर अभिभावक ने सुभाष नगर थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

राजस्थान की जनता अब यह नहीं सहने वाली
उदयपुर के ओल्ड फतेहपुरा क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका का हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी को लेकर भी मामला सामने आ चुका है। जिस पर विद्यालय के प्राचार्य ने खेद जताया था।यह सारे मामले कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण के नतीजे हैं। राजस्थान की जनता अब यह नहीं सहने वाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भ्रष्टाचार के मामले पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले यह बयान दे चुके हैं कि राजेंद्र गुढ़ा ने उनकी सरकार बचाई है। पूर्व मंत्री गुढ़ा जिस लाल डायरी की बात कर रहे हैं, इसमें ऐसे कौन से राज हैं, जो उसे इतना छिपाकर लाना पड़ा। लाल डायरी का राज मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।


पीएमओ पर टिप्पणी के मामले में सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आते हैं, तो इससे मुख्यमंत्री गहलोत को किस बात की तकलीफ है? कल आपने सिलेंडर बांटे, आपका यह तीसरा कार्यकाल है, कभी आपने उस गरीब मां के बारे में नहीं सोचा। केंद्र की मोदी सरकार 9 साल से सस्ता सिलेंडर दे रही है। आपने जो सब्सिडी बांटी, उसमें आधी केंद्र की मोदी सरकार दे रही है, आपको यह भी जनता को बताना चाहिए। आप एक सिलेंडर देकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed