फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi said that Citizenship Amendment Act is for the protection of displaced people.

Jaipur: सीपी जोशी बोले- विस्थापितों के संरक्षण के लिए है नागरिकता संशोधन कानून, नागरिकता छीनने के लिए नहीं

Mon, 11 Mar 2024 09:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैलाकर मुस्लिम समाज में भय का वातावरण बना रही है। पड़ोसी देशों में 1947 के समय हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या की वर्तमान जनसंख्या से तुलना करें तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है।

विज्ञापन
CP Joshi said that Citizenship Amendment Act is for the protection of displaced people.
सांसद सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पड़ोसी मुस्लिम देशों के विस्थापित एवं प्रताड़ित अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों को सम्मान पूर्वक जीवन देने का वादा किया था। देश का जनमानस पूरी तरह से नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में है। जनता ने विशाल जनादेश देकर इसका समर्थन किया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है। बाहर से आए हुए विस्थापित बंधुओं को सम्मान पूर्वक जीवन और संरक्षण देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं। नागरिकता संशोधन कानून 2019, तीन पड़ोसी देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) के हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता खोलता है, जिन्होंने लंबे समय से भारत में शरण ली हुई है। 
विज्ञापन


 नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं
इस कानून में किसी भी भारतीय, चाहे वह किसी मजहब का हो, उसकी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर ये कानून 50 साल पहले ही बन गया होता तो आज ये इतनी बड़ी समस्या नहीं होती। 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन के लिए भी कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस फिर से देश में विभाजन की राजनीति कर रही है। वह नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ और भ्रम फैलाकर मुस्लिम समाज में भय का वातावरण बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए भारत ही एकमात्र शरण स्थली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पड़ोसी मुस्लिम देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों के लिए भारत ही एकमात्र शरण स्थली है। नागरिकता संशोधन कानून का उद्देश्य पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक बंधुओं को नागरिकता देने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। पड़ोसी देशों में 1947 के समय हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की जनसंख्या की वर्तमान जनसंख्या से तुलना करें तो पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाती है। 1947 में पाकिस्तान में 20 प्रतिशत से अधिक हिंदू एवं अन्य समुदाय के लोग थे। आज उनकी जनसंख्या दो प्रतिशत से भी कम हो गई है। पाकिस्तान में सैकड़ों मंदिरों को तोड़ दिया गया और हिंदुओं का हिंसा के बल पर धर्म परिवर्तन किया गया। हिन्दू महिलाओं का अपहरण किया गया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान देश के 140 करोड़ नागरिकों का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सार्वजनिक वक्तव्यों में अभद्रता की सारी सीमाओं को लांग रहे हैं। देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस की मानसिकता एवं चिंतन है। अब समय आ गया है टुकड़े.टुकड़े गैंग और तुष्टिकरण की कांग्रेसी विचारधारा को समूल नष्ट किया जाए। देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा यह विचारधारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed