जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी: रेवाड़ी होकर गुजरेंगी छह ट्रेनें, यूपी और राजस्थान के बीच होती हैं संचालित
Railway News: रेलवे के जयपुर मंडल में गांधीनगर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है, जिसके चलते रेल ट्रैक ब्लॉक किया जा रहा है। इस रूट से गुजरने वाली दो ट्रेन रद्द, आठ आंशिक तौर पर रद्द और 11 के रूट में बदलाव किया गया है। इनमें से छह रूट बदलकर हरियाणा के रास्ते से गुजरेंगी। जो कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच संचालित होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 28.05.25 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 79602, गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 28.05.25 को रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें: दरिंदे महिला को बहला-फुसलाकर ले गए...और फिर कई जगहों पर ले जाकर चार दिन तक किया गैंगरेप
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.06.25 व 07.06.25 को मथुरा से प्रस्थान करेगी, वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 51974, जयपुर-मथुरा रेलसेवा दिनांक 04.06.25 व 07.06.25 को जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09001, मुम्बई सेट्रल-खतीपुरा रेलसेवा जो दिनांक 31.05.25 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा दिनांक 01.06.25 को खातीपुरा के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 06.06.25 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-लालगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 08.06.25 को लालगढ़ के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा लालगढ़-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 03.06.25 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-लालगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 05.06.25 को लालगढ़ के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा लालगढ़-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.05.25 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14863, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 03.06.25 व 06.06.25 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में गंगापुरसिटी, बयाना, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 07.06.25 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 06.06.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 01.06.25, 04.06.25 व 07.06.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाईमाधोपुर-भरतपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में सवाईमाधोपुर, बयाना, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 01.06.25, 04.06.25 व 07.06.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 19402, लखनऊ-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 03.06.25 को लखनऊ से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में गंगापुर सिटी, बयाना, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 31.05.25 व 03.06.25 को को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 31.05.25 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14853, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 31.05.25 को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाई माधोपुर-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में गंगापुर सिटी, बयाना, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 01.06.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाई माधोपुर-भरतपुर होकर संचालित होगी।
यह भी पढ़ें: कोटा को मिली नई ट्रेन की सौगात, नई दिल्ली-डाॅ. अंबेडकर नगर-इंदौर के बीच होगा संचालन
री-शेड्यूल रेल सेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 07.06.25 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 07.06.25 को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 04.06.25 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 01.06.25 व 04.06.25 को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें: जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी चीनी नागरिक से मिला सेटेलाइट फोन, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ
रेगुलेट रेल सेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 19616, 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 05.06.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा कानौता स्टेशन पर 35 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- सुगम रेल संचालन हेतु तीसरी लाइन डालने के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। तीन रेल सेवाएं बेल्लमपल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकन्दराबाद मण्डल पर बल्लारशाह-काजीपेट रेलखण्ड पर रेचनी रोड-बेल्लमपल्ली स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
- उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं बेल्लमपल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी।
- गाड़ी संख्या 12975, मैसूरू-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.06.25, 14.06.25 व 19.06.25 को मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह बेल्लमपल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेलसेवा जो दिनांक 16.06.25 व 18.06.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह बेल्लमपल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 12970, जयपुर-कोयम्बटूर रेलसेवा जो दिनांक 17.06.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह बेल्लमपल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।